AI Impact Summit Protest Update: दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था. विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. अब इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. पुलिस ने भानु चिब को समन जारी कर थाने बुलाया था. जिसके बाद अब भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इसकी जानकारी यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ ने दी है.
दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को समन जारी कर हिरासत में ले लिया है. भानु चिब को हिरासत में लेना राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. भानु को जिस थाने में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया था, उस थाने के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यूथ कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने तिलक मार्ग थाने बुलाकर हिरासत में ले लिया है.
#BigBreaking: IYC मुख्यालय से अध्यक्ष @UdayBhanuIYC को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।
— Indian Youth Congress (@IYC) February 23, 2026
ये कैसा लोकतंत्र बना रहे है मोदी जी जिसने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना इतना बड़ा अपराध हो गया की विश्व के सबसे बड़े युवा संगठन के अध्यक्ष को उसके मुख्यालय से… pic.twitter.com/Q54Hht0RvS
कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र पर हमला
कांग्रेस पार्टी ने भी भानु चिब को हिरासत में लेने की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भानु चिब को हिरासत में लेना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है. संविधान ने हमें सवाल पूछने और विरोध जताने का अधिकार दिया है, लेकिन तानाशाह मोदी सरकार, विरोध की हर आवाज को रौंद देना चाहती है. हमारे युवा साथियों को इस तरह हिरासत में लेना असंवैधानिक और गैरकानूनी है. हम सरकार के इस कायरतापूर्ण रवैये की कड़ी निंदा करते हैं.
ये भी पढ़ेंः अमेरिका शुरू करने वाला है हमला? भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था शर्टलेस प्रदर्शन
बता दें, भानु चिब को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन किया था. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विरोध किया. हालांकि पुलिस ने तुरंत ही मौके से हिरासत में ले लिया. अब उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
