Congress protest in AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI समिट 2026 चल रहा है. इसमें यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता क्यू आर कोड के जरिए भारत मंडपम में पहुंच गए. लेकिन अंदर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीशर्ट और बनियान दोनों उतार दी और प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासतम में ले लिया.
‘कांग्रेस ने दुनिया के मंच पर भारत को शर्मिंदा किया’
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टीशर्ट उतारकर प्रदर्शन करने पर बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को शर्मनाक बताया. वहीं बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ये प्रोटेस्ट राहुल गांधी ने करवाया है. दुनिया के मंच पर कांग्रेस का नंगा नाचकर करना बहुत ही शर्मसार करने वाला है. वहीं संबित पात्रा ने कहा कि एआई समिट में कांग्रेस का ये प्रदर्शन टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस है.
#WATCH | Delhi: On the protest by Indian Youth Congress workers, BJP MP Sambit Patra says, "Rahul Gandhi and the Congress Party are traitors of the highest order. The nation's biggest traitors. Wherever the country progresses, wherever happiness prevails, they will surely spoil… pic.twitter.com/X74ZbmCv1u
— ANI (@ANI) February 20, 2026
‘कांग्रेस और राहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार’
राहुल गांधी और कांग्रेस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं. रंग में भंग डालना इनका काम है. जहां देश आगे बढ़ेगा, जहां देश में खुशियों का रंग छाएगा. वहां कांग्रेसी रंग में भंग जरूर डालेंगे. ऑपरेशन सिंदूर में कमी निकालेंगे और पाकिस्तान की जय-जयकार करेंगे. राहुल गांधी एक गद्दार हैं, जो देश की सरकार की बराबरी बोकोहराम से करेंगे. आज वे टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस थे. कांग्रेस के पास इतनी भी समझ नहीं है कि उन्हें ये नहीं पता कि ये समिट बीजेपी की कार्यकारिणी नहीं था, बल्कि ये एआई समिट था.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत- अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए.
सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर क्यों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को AI Summit के अंदर Compromised PM के खिलाफ आवाज़ उठाने की जरूरत पड़ी?
— Indian Youth Congress (@IYC) February 20, 2026
जिस देश का मीडिया, सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही compromised हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज़ उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है?
सड़कों पर… pic.twitter.com/lBMDw3ux7H
