Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में शुक्रवार को ग्लैशियर टूटने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए थे. जिसके बाद लगातार मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है. अब इसे लेकर खबर सामने आई है कि बर्फ में दबे 50 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है. जिसमें से इलाज के दौरान 4 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है. उत्तराखंड एवलांच में दबे मजदूरों को निकालने के लिए सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार को भी जारी है.
शुक्रवार को आई इस बर्फीली तबाही में 55 मजदूर दब गए थे. यह सभी मजदूर सीमा सड़क संगठन (BRO) से जुड़े हुए थे और सड़क बनाने का काम कर रहे थे. कल खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आई. हेलीकॉप्टर को भी आने की अनुमति नहीं दी गई. इसके बाद आज हालात सुधरने पर माणा में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और तीन घायल मजदूरों को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ स्थित मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया.
अगले साल यानी 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी बीच बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार, 27 फरवरी को बड़ा दावा करते हुए कहा- ‘बंगाल में फर्जी वोटर कार्ड बनाने के लिए दो एजेंसियां भेजी गई हैं.’ सीएम ममता का ये आरोप बीजेपी पर था. मगर अब इंडी गठबंधन के नेता ही इस मामले में खुद ममता पर आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता को फर्जी वोटर बनाने में माहिर बताया है.
फर्जी वोटर कार्ड पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- ‘यहां पर लाखों की संख्या में फर्जी वोटर हैं, जहां सत्तारूढ़ पार्टी धांधली करती है, चाहे वो महाराष्ट्र हो या बंगाल हो, वहां आपको फर्जी वोटर जरूर मिलेंगे और एक नहीं लाखों की संख्या में मिलेंगे. बंगाल की सरकार फर्जी वोटर बनाने में माहिर है आज से नहीं कई सालों से, इसलिए यहां पर फर्जी वोटर भरे हुए हैं.’
आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा. वे अपना मानदेय बढ़ाकर 21,000 रुपये करने और सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 5 लाख रुपये देने की मांग कर रही हैं.
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे विस्तार न्यूज के साथ
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान चमोली जिले के हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चला रहे हैं. हिमस्खलन की घटना में 4 लोगों की मृत्यु हो गई है.
#watch उत्तराखंड: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान चमोली जिले के हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चला रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
हिमस्खलन की घटना में 4 लोगों की मृत्यु हो गई है।
(सोर्स: ITBP) pic.twitter.com/YwEmxS38bv
षड्यंत्र करके सत्ता पाने के लिए नैतिकता की बलि चढ़ा देते हैं कुछ लोग
#watch | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “…कुछ लोग सत्ता के लिए बेचैन हैं और जो सत्ता के लिए बेचैन रहते हैं, वे किसी भी तरह से षड्यंत्र करके सत्ता पाने के लिए नैतिकता की बलि चढ़ा देते हैं। अब जरूरत है बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त करने की, अपराध मुक्त बिहार… pic.twitter.com/uPMWieGrgS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
अखिलेश यादव हमारे सलाहकार नहीं- हमारे सलाहकार नहीं
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘अखिलेश यादव हमारे सलाहकार नहीं हैं. सरकार को जो करना है वे अच्छे से कर रही है. देश हित में श्रद्धालुओं, संतों की सेवा की दृष्टि से, घाटों के निर्माण की दृष्टि से इस प्रकार से विकास हो रहा है कि चाहे कितने भी श्रद्धालु आएं तो उनको असुविधा ना हो.’
#watch झांसी: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव हमारे सलाहकार नहीं हैं। सरकार को जो करना है वे अच्छे से कर रही है। देश हित में श्रद्धालुओं, संतों की सेवा की दृष्टि से, घाटों के निर्माण की दृष्टि से इस प्रकार से… pic.twitter.com/L9vm9MoVgP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
फर्जी वोटर कार्ड पर अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान
#watch कोलकाता (पश्चिम बंगाल): फर्जी वोटर कार्ड पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “यहां पर लाखों की संख्या में फर्जी वोटर हैं, जहां सत्तारूढ़ पार्टी धांधली करती है, चाहे वो महाराष्ट्र हो या बंगाल हो वहां आपको फर्जी वोटर जरूर मिलेंगे और एक नहीं लाखों की संख्या में मिलेंगे।… pic.twitter.com/4z142GkBQg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
मध्य प्रदेश | भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद#bhopal #madhaypradesh #fireaccident #mpnews #vistaarnews pic.twitter.com/midTU0S78M
— Vistaar News (@VistaarNews) March 1, 2025
रमजान को लेकर उमर अब्दुल्ला ने की बैठक
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘कल से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है. लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है. इस संबंध में आज एक बैठक हुई, हर विभाग की समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि कहीं कोई कमी न रह जाए…’
#watch | श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “कल से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इस संबंध में आज एक बैठक हुई, हर विभाग की समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि कहीं कोई कमी न रह जाए…”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
उन्होंने… pic.twitter.com/H2v1AqYJMB
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे कटरा
#watch कटरा, रियासी (जम्मू-कश्मीर): केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए कटरा पहुंचे। pic.twitter.com/uKXMWrz6KF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
कोच्चि, केरल | आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा। वे अपना मानदेय बढ़ाकर 21,000 रुपये करने और सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 5… pic.twitter.com/Vl3urQ0cDL
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
#watch लखनऊ | यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/5aBrLZF0Gi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
माणा हिमस्खलन में फंसे सीमा सड़क संगठन (BRO) के 55 में से 49 श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. शेष 6 कर्मियों को बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है: उत्तराखंड सरकार
“हम एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं जहां किसान समृद्ध और सशक्त हों.”- पीएम मोदी
“हम एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं जहां किसान समृद्ध और सशक्त हों.”- पीएम मोदी#delhi #pmmodi #farmers #latestupdate #vistaarnews pic.twitter.com/nc3nOVNKZx
— Vistaar News (@VistaarNews) March 1, 2025
माणा हिमस्खलन में फंसे BRO के कर्मचारियों को हवाई मार्ग से जोशीमठ पहुंचाया जा रहा, अब तक 47 कर्मचारियों को बचया गया
#watch | उत्तराखंड | माना हिमस्खलन में फंसे BRO के कर्मचारियों को हवाई मार्ग से जोशीमठ पहुंचाया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
अब तक फंसे हुए कुल 55 बीआरओ कर्मचारियों में से 47 को बचा लिया गया है। pic.twitter.com/mi0dRfFcas
भाजपा को फाइलों और चीज़ों में भ्रष्टाचार दिख रहा है तो वे इसे मुकदमे तक ले जाएंगे
दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश होने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “अब वे(भाजपा) सरकार में हैं, केंद्र में भी उनकी पार्टी है, उपराज्यपाल भी उनकी पार्टी ने ही बनाया है. आपके पास CBI, CID, ACB सब है… पहली बात तो ये है कि जिन चीज़ों के बारे में कांग्रेस बार-बार कह रही थी कि इसमें भ्रष्टाचार है, वो चीज़ें अब भाजपा को क्यों मिलीं… अब हमें उम्मीद है कि अगर उन्हें भी फाइलों और चीज़ों में भ्रष्टाचार दिख रहा है तो वे इसे मुकदमे तक ले जाएंगे.’
#watch | दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश होने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “अब वे(भाजपा) सरकार में हैं, केंद्र में भी उनकी पार्टी है, उपराज्यपाल भी उनकी पार्टी ने ही बनाया है। आपके पास CBI, CID, ACB सब है… पहली बात तो ये है कि जिन चीज़ों के बारे में… pic.twitter.com/DJgDoaSB0Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
अंग्रेज़ों के कानूनों को मोदी सरकार ने खत्म किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” अंग्रेज़ों ने 150 साल पहले एक कानून बनाया था – ड्रामेटिक परफॉरमेंस एक्ट. ये कानून आज़ादी के 75 साल बाद तक लागू था. इसका मतलब है कि अगर शादी में 10 से ज़्यादा लोग नाच रहे हैं तो पुलिस दूल्हे के साथ-साथ उन्हें भी गिरफ़्तार कर सकती थी. हमारी सरकार ने उस कानून को खत्म कर दिया. मुझे उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ कहना नहीं है, लेकिन मुझे ज्यादा तो ये लुटियन जमात पर आश्चर्य हो रहा है, ये खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है. ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे?…ये हमारी सरकार है जिसने गुलामी के कालखंड के कानून को खत्म किया…
#watch दिल्ली: भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” अंग्रेज़ों ने 150 साल पहले एक कानून बनाया था – ड्रामेटिक परफॉरमेंस एक्ट। ये कानून आज़ादी के 75 साल बाद तक लागू था। इसका मतलब है कि अगर शादी में 10 से ज़्यादा लोग नाच रहे हैं तो पुलिस दूल्हे… pic.twitter.com/mjdCYOpbp7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘एनडीएमसी फूल महोत्सव 2025’ का किया उद्घाटन
#watch दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एनडीएमसी फूल महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/Wy48PzTrma
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घायल BRO श्रमिकों से की मुलाकात
#watch उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घायल बीआरओ श्रमिकों से मुलाकात की, जिन्हें माणा हिमस्खलन स्थल से बचाया गया और उन्हें सेना अस्पताल में इलाज के लिए जोशीमठ लाया जा रहा है। pic.twitter.com/WdblIok3VK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
8 लोग अब भी बर्फ में फंसे हैं
हिमस्खलन बचाव अभियान पर चमोली डीएम संदीप तिवारी ने कहा, ’55 लोगों में से 47 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है और 7 लोगों को हम जोशीमठ अस्पताल में लेकर आए हैं जिनका इलाज चल रहा है. 3 लोगों की स्थिति स्थिर है..आशा करता हूं कि 8 लोग जो बचे हैं वो भी हमें सकुशल मिल जाए.’
#watch चमोली (उत्तराखंड): हिमस्खलन बचाव अभियान पर चमोली डीएम संदीप तिवारी ने कहा, “55 लोगों में से 47 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है और 7 लोगों को हम जोशीमठ अस्पताल में लेकर आए हैं जिनका इलाज चल रहा है। 3 लोगों की स्थिति स्थिर है..आशा करता हूं कि 8 लोग जो बचे हैं वो भी हमें… https://t.co/fM5wPocIjV pic.twitter.com/NuwQbn6lCI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
भद्रवाह, डोडा की घाटी में बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ जमी
#watch भद्रवाह, डोडा (जम्मू-कश्मीर): घाटी में बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ जमी दिखी। pic.twitter.com/4Od8dKvlpZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025