Vistaar NEWS

लड़का होगा या लड़की… पहले ही पता चल जाएगा! रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Life Style

File Image

Life Style: मां के पेट में पल रहा बच्चा लड़का होगा या लड़की? ये सवाल हर माता पिता के लिए बहुत जरूरी है…लेकिन सोनोग्राफी से बच्चों का लिंग पता करना कानून की नजरों में अपराध है, पर एक हैरान करने वाला रिसर्च सामने आया है. इसके जरिए आपको अगला बच्चा लड़का है या लड़की ये पता चल जाएगा.

ये रिसर्च अमेरिका के हावर्ड यूनिवर्सिटी में किया गया है. 58 हजार महिलाओं के जन्म रिकॉर्ड पर शोध किया गया है. ये रिकॉर्ड 1956 से 2015 तक का है. इसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ है.

लड़का होगा या लड़की पहले ही पता चल जाएगा

जिन परिवारों में सिर्फ दो बच्चे होते है, तो उनका एक बेटा और एक बेटी होती है. ये आम पैटर्न है. और जिन परिवारों में 3 या उससे ज्यादा बच्चे है. उन परिवारों में सभी लड़के या सभी लड़कियां होने की संभावना ज्यादा होती है.

जिस परिवार में दो बच्चे वहां एक लड़का और एक लड़की है. जिन परिवारों में 3 या 3 से ज़्यादा बच्चे है उनके सभी बच्चे लड़के या सभी बच्चे लड़की होने की संभावना होती है और चौथा बच्चा भी लड़का या लड़की ही होने की संभावना है.

रिसर्च में हुआ खुलासा

रिसर्च के अनुसार जिनके 3 बच्चे लड़का है तो 61 प्रतिशत संभावना है की चौथा बच्चा भी लड़का ही होगा और जिनके 3 बच्ची लड़की है तो चौथी बच्ची भी लड़की ही होने की 58 प्रतिशत संभावना है. आपने अपने रिश्तेदारों में देखा ही होगा. किसी के चार-चार, पांच पांच बच्चे लड़की हो रही है या लड़के ही…

बच्चे एक ही लिंग के होने के पीछे उम्र को एक बड़ी वजह बताई गई है. इस रिसर्च में एक और दावा किया गया है कि 29 साल या उससे ज़्यादा उम्र में पहली बाद मां बनने वाली महिला के बच्चे एक ही लिंग होने की संभावना 23 साल में मां बनने वाली महिलाओं के तुलना में 13 प्रतिशत ज़्यादा होती है. मतलब 29 साल बाद मां बनने पर बच्चे लड़के या लड़की ही होने की संभावना होती है. इसके पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताइ गई लेकिन उम्र को एक वजह बताई जा रही है. इसपर और रिसर्च की जरूरी है.

Exit mobile version