Vistaar NEWS

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के मतदान में त्रिपुरा-मणिपुर ने मारी बाजी, सबसे पीछे रहे यूपी-महाराष्ट्र, जानिए किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग

Lok Sabha Election

शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में पड़े सबसे अधिक वोट, यूपी-बिहार में नहीं दिखा उत्साह, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया.  शुक्रवार सुबह 7 बजे से 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग शुरू हुई और शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. वोटिंग प्रतिशत के मामले में दूसरे चरण के त्रिपुरा और मणिपुर ने बाजी मार ली. वहीं उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र वोट प्रतिशत सबसे कम रहा. बता दें कि इस चरण में केरल की सभी 20 पर, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, असम की 5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3, मणिपुर, त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट के लिए मतदान हुआ.

उत्तर प्रदेश में 53.17 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान त्रिपुरा में 77.97%, मणिपुर में 77.18%, छत्तीसगढ़ में 72.51%, पश्चिम बंगाल में 71.84%, असम में 70.68%, जम्मू और कश्मीर में 67.22%, केरल में 65.04%, कर्नाटक में 64.57%, राजस्थान में 60.06%, मध्य प्रदेश में 55.32%, बिहार में 54.17%, महाराष्ट्र में 53.71% और उत्तर प्रदेश में 53.17 फीसदी मतदान हुआ.

शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 52.64 फीसदी मतदान

शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक मतदान और उत्तर प्रदेश में सबसे कम वोट पड़े हैं. त्रिपुरा में 76.23, मणिपुर में 76.06, छत्तीसगढ़ में 72.13, पश्चिम बंगाल में 71.84, असम में 70.66, जम्मू कश्मीर में 67.22, केरल में 63.97, कर्नाटक में 63.90, राजस्थान में 59.19, मध्य प्रदेश में 54.58, महाराष्ट्र में 53.51, बिहार में 53.03 और उत्तर प्रदेश में 52.64 फीसदी मतदान हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Phase 2 LIVE: शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में 76.23 % वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 72 फीसदी, एमपी में 54.58 प्रतिशत मतदान

दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 60.60 फीसदी मतदान

बता दें कि दोपहर 3 बजे तक असम में 60.32%, बिहार में 44.24%, छत्तीसगढ़ में 63.92%, जम्मू् कश्मीर में 57.76%, कर्नाटक में 50.93%, केरल में 51.64%, मध्य प्रदेश में 46.50%, महाराष्ट्र में 43.01%, मणिपुर में 68.48%, राजस्थान में 50.27%, त्रिपुरा में 68.92%, उत्तर प्रदेश में 44.13% और पश्चिम बंगाल में 60.60 फीसदी तक मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें: ‘यह कहना खतरनाक कि निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता’, जानिए देश में ‘प्रॉपर्टी के सर्वे’ पर जारी सियासी बवाल के बीच SC ने क्यों कही यह बात

दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में 31.77% तक मतदान

वहीं दोपहर 1 बजे तक चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा में 54.47, मणिपुर में 54.26%, छत्तीसगढ़ में 53.09%, पश्चिम बंगाल में 47.29% असम में 46.31, जम्मू-कश्मीर में 42.88%, राजस्थान में 40.39%, केरल में 39.26%, मध्य प्रदेश में 38.96%, कर्नाटक में 38.23%, उत्तर प्रदेश में 35.73%, बिहार में 33.80 और महाराष्ट्र में 31.77% तक मतदान हुआ था.

Exit mobile version