ट्विशा केस में गिरिबाला सिंह के घर की तस्वीरें 3डी स्कैनर से ली गईं, मकान को 360 डिग्री स्कैन किया गया
गिरिबाला सिंह के घर की तस्वीरें 3डी स्कैनर के जरिए ली गईं.
Twisha Death Case: एक्ट्रेस ट्विशा मौत के मामले में जांच के लिए अब हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. बुधवार को सीबीआई गिरिबाला सिंह के घर पहुंची. यहां पूरे घर की तस्वीरें 3डी स्कैनर के जरिए ली गईं. ट्विशा की मौत के मामले में सीबीआई ने घर के डिटेल मॉडल को तैयार करने के लिए 360 डिग्री स्कैन किया. बताया जा रहा है कि सीबीआई की जांच में ये अहम रोल अदा करेगी.
डिजिटल सबूतों को इकट्ठा कर रही है CBI
ट्विशा मौत के मामले में अब जांच एजेंसियां का फोकस डिजिटल सबूतों को इकट्ठा करने पर आ गया है. ट्विशा के परिजनों ने दावा किया था कि ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने 46 लोगों को कॉल किया था. इनमें कई जज और घर में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करने वाला भी शामिल है. मामले में जांच कर रही एसआईटी ने सीडीआर(Call Deatails Record) और टॉवर लोकेशन संरक्षित करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर को पत्र भी लिखा है. इसके अलावा ट्विशा की व्हाट्सएप चैट, मौबाइल और समर्थ के मोबाइल और लैपटॉप को भी जब्त करके जांच की जा रही है.
लेकिन अब डिजिटल साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही सीबीआई जांच में हाईटेक टेक्नॉलजी की भी मदद ले रही है.
गिरिबाला सिंह को जाना पड़ेगा जेल?
ट्विशा केस में आरोपी गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को हाई कोर्ट ने बुधवार देर रद्द कर दिया है. ऐसे में गिरिबाला सिंह के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इसके पहले गिरिबाला को भोपाल कोर्ट ने अग्रिम जमानत दी थी. इसको लेकर ट्विशा के परिजनों ने सवाल उठाया था. ट्विशा के परिजनों का आरोप था कि कोर्ट ने साक्ष्यों की अनदेखी करते हुए इतने गंभीर मामले में एफआईआर के एक घंटे बाद ही आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी. कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की उम्र को ध्यान में रखकर अग्रिम जमानत दी थी. जिसपर ट्विशा के परिवार का तर्क था कि गिरिबाला सिंह की उम्र 62 साल है और हर सास की लगभग यही उम्र होती है.