Vistaar NEWS

Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई

Hearing on Bhojshala dispute in High Court today

भोजशाला विवाद पर आज हाई काेर्ट में सुनवाई

Dhar Bhojshala Case: धार भोजशाला मामले में आज इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएसआई सर्वे रिपोर्ट इंदौर खंडपीठ में पेश की गई और इसे कोर्ट ने पक्षकारों को सौंपी दी.

हाई कोर्ट ने बताया कि सभी पक्षकारों को रिपोर्ट मिल गई है. वहीं हाई कोर्ट ने सर्वे रिपोर्ट पर दोनों पक्षों को दो हफ्ते में दवों पर आपत्त‍ि और साथ ही सुझाव देने के लिए समय दिया है. हाई कोर्ट ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है.

एएसआई सर्वे रिपोर्ट पर मामले से जुड़े मुख्‍य बिंदु

मंदिर का प्रमुख ढांचा

हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां

संस्‍कृत के मिले शिलालेख

मराठा काल के अवशेष

इस्‍लामी सरंचनाओं का निर्माण

सरस्‍वती प्रतिमा का विशेष संदर्भ

वैज्ञनिक तकनीक (जीपीआर)

वास्‍तुकला और वास्‍तु शैली

नक्काशी के साथ हुई छेड़छाड़

समय का निर्धारण

हाई कोर्ट ने सर्वे रिपोर्ट देखने के बाद मामले पर अगली सुनवाई 16 मार्च को निर्धारित की गई है. कोर्ट में रिपोर्ट ओपन होने के बाद, अब हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों के लोग वैज्ञानिक तथ्‍यों के साथ उनके आधार पर अपनी दलीलें कोर्ट में पेश करेंगे.

ये भी पढे़ं- NEET PG पर एमपी हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, DME को निर्देश- NRI सीटों को जनरल में ना बदला जाए

Exit mobile version