BJP पार्षद पर 5 हजार का इनाम! पंपलेट में बताया ‘लापता’, मंत्री कृष्णा गौर की समर्थक मानी जाती हैं मधु शिवनानी

पति का कहना है कि पार्षद पोते के जन्मदिन के लिए नीदरलैंड गई थीं. लेकिन स्वास्थ्य कारणों और ईरान-इजराइल युद्ध के कारण फंस गई हैं, लेकिन जल्द ही भोपाल लौटेंगी.
Councilor Madhu Shivnani with Minister Krishna Gaur.

मंत्री कृष्णा गौर के साथ पार्षद मधु शिवनानी

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की वार्ड-61 की बीजेपी की महिला पार्षद मधु शिवनानी चर्चा में हैं. इसका कारण एक पंपलेट है. इस पंपलेट में महिला पार्षद को लापता बताया गया है. साथ ही पार्षद पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित है. वायरल पंपलेट में लिखा है कि पार्षद पिछले 3 महीनों से लापता हैं. पार्षद का पता बताने वाले को इनाम दिया जाएगा.

लिखा- मृत्यु प्रमाण पत्र और फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे

महिला पार्षद को लेकर वायरल पंपलेट में लिखा गया है, ”GUMSHUDA KI TALASH(गुमशुदा की तलाश). मधु शिवनानी वार्ड भोपाल में नंबर 61, अवधपुरी की पार्षद, जिनकी उम्र लगभग 45 साल है. पिछले 3 महीनों से लापता हैं. इनाम 5 हजार है. जो कोई भी इनकी सही जानकारी या पता बताएगा, उसे 5 हजार की नकद राशि इनाम के रुप में दी जाएगी.’

पंपलेट में नोट देकर आगे लिखा गया- पार्षद की अनुपस्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कई फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं.

पति बोले- ईरान और इजराइल युद्ध के कारण नीदरलैंड में फंसी हैं

पार्षद के पति संजय शिवनानी भी बीजेपी नेता हैं. संजय शिवनानी संगठन में मंडल महामंत्री हैं. महिला पार्षद के पोस्टर को लेकर जब पति संजय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है, कि पंपलेट किसने बनवाए हैं. जानने वाले लोगों के जरिए पंपलेट की जानकारी हुई है.

वहीं पार्षद पत्नी के बारे में संजय शिवनानी ने कहा कि वह भारत में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनका बेटा सुशांत नीदरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनयर है. पोते का जन्मदिन था. जिसके लिए मधु नीदरलैंड गईं थीं. लेकिन ईरान और इजराइल युद्ध के कारण वह नीदरलैंड में फंस गई हैं. जिसके कारण वह वापस नहीं लौट पा रही हैं. पति ने बताया कि पार्षद को मार्च में ही इंडिया आना था, लेकिन युद्ध और स्वास्थ्य कारणों से वापस नहीं आ सकीं. हालांकि पति का कहना है कि जल्द ही वह भोपाल आ जाएंगी. बता दें पार्षद मधु शिवनानी को महिला

ये भी पढ़ें: MP के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! PM मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस की 2 ट्रेनों की देंगे सौगात


ज़रूर पढ़ें