Bhopal: मेट्रो टनल के कंपन से मकान गिरने का खतरा! होटलों और बिल्डिंग्स मालिकों की बढ़ी टेंशन
भोपाल मेट्रो
Bhopal News: राजधानी भोपाल में मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम शुरू होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मेट्रो के टनल निर्माण के दौरान हो रहे जोरदार कंपन से होटलों और बिल्डिंग्स पर खतरा बढ़ गया है. खासतौर पर दो होटल रेडसी प्लाजा और राजश्री को लेकर हालात गंभीर बताए जा रहे हैं, दरअसल मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत टनल बोरिंग मशीन (TBM) दुर्गावती ने 30 मार्च से करीब 24-25 मीटर गहराई में खुदाई शुरू कर दी है और यही चिंता का विषय है.
3.39 किलोमीटर लंबी ट्विन टनल
यह मशीन 3.39 किलोमीटर लंबी ट्विन टनल तैयार कर रही है, जो घने आबादी वाले इलाके से होकर गुजरेगी. मेट्रो कंपनी, नगर निगम एवं मैनिट के इंजीनियर की टीम ने शुक्रवार को भी इलाके का निरीक्षण किया. यहां रेड सी प्लाजा, शालीमार होटल सहित 200 ऐसे निर्माण चिन्हित किए गए हैं जिन्हें टनल बोरिंग मशीन से होने वाले वाइब्रेशन से खतरा पैदा हो सकता है.
फाइनल रिपोर्ट आना बाकी
नगर निगम एवं मैनिट के एक्सपर्ट इन इमारत का स्ट्रक्चरल टेस्ट कर रहे हैं, इन इमारतों की फाइनल रिपोर्ट आना अभी बाकी है. नगर निगम ने एहतियात के तौर पर पुराने शहर के 200 से ज्यादा जर्जर निर्माण को नोटिफाई कर सूचना पत्र जारी कर दिया है. अल्पना तिराहे के आसपास के लोगों ने बताया है कि इस निर्माण से हमें खतरा महसूस हो रहा है. लोगों की डिमांड पर और मेट्रो कंपनी के प्रस्ताव पर इमारतों की जांच करवाई जा रही है.
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम वाला प्यार बना मुसीबत! युवक के झांसे में आकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर खाईं गोलियां, फिर जो हुआ…