Vistaar NEWS

जबलपुर से पुणे-मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, प्रतिदिन चलेगी बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

Jabalpur-Bandra Express

फाइल फोटो

भोपाल मंडल के रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है.जबलपुर से पुणे और मुंबई जाना अब आसान हो गया है. पहले की तरह अब यात्रियों को अलग-अलग ट्रेन नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है. रेलवे प्रशाशन ने जबलपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित साप्ताहिक ट्रेन में बदल दिया गया है. रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया है. अब यह ट्रेन 20164/20163 नंबर से स्थायी रूप से संचालित होगी.

प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम का आयोजन

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जबलपुर सांसद आशीष दुबे कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. जबलपुर से पुणे जाने वाली नियमित साप्ताहिक ट्रेन को सभी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

जनप्रतिनिधियों ने कहा

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से जबलपुर से पुणे के लिए नियमित ट्रेन की मांग की जा रही थी. आम जनता की मांग को देखते हुए सांसद आशीष दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पुणे के लिए नियमित ट्रेन की मांग की थी ये ट्रेन नियमित हो जाने के बाद अब जबलपुर से पुणे और बांद्रा जाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यात्रियों को इस नियमित साप्ताहिक ट्रेन से बड़ी सुविधा मिलेगी साथ ही महाकौशल का सीधे महाराष्ट्र से कनेक्शन स्थापित होगा इससे व्यापार रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो सकेंगे. इस फैसले से भोपाल, संत हिरदाराम नगर, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, क्योंकि मुंबई की यात्रा के लिए उन्हें एक और नियमित ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा.

ये भी पढे़ं: पति ने पत्नी का किया कन्यादान, ठगी करने के लिए दूसरे युवक से करवाई शादी; लूट से पहले ही लुटेरी दुल्हन का ऐसे हुआ पर्दाफाश

Exit mobile version