Vistaar NEWS

Bhopal: ‘प्रोजेक्ट एम’ से बदलेगी एमपी की तस्वीर? कांग्रेस कमेटी की पहल से महिलाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते

Bhopal

मध्य प्रदेश कांग्रेस

Bhopal: भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक नई और खास पहल की शुरुआत की है. इसके तहत “प्रोजेक्ट एम” नाम से एक अभियान लॉन्च किया गया है, जिसका मुख्य मकसद अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को राजनीति से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करना है.

राजधानी भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की नई पहल ‘प्रोजेक्ट एम’ को लेकर अल्पसंख्यक महिलाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि…

बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट एम’ के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर भी मंथन किया गया. इस अवसर पर मौजूद महिला पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेशभर में इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जाएगा ताकि जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.

बैठक में संगठन विस्तार

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई गई. वही आपको बता दें कि इस मौके पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर! ऑनलाइन निशुल्क प्रशिक्षण, जल्द करें अप्लाई

Exit mobile version