Vistaar NEWS

‘मुंह पर कालिख पोतने जैसा काम’, कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर बोली संत समिति

Monalisa Marriage

मोनालिसा की शादी

कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब मोनालिसा की शादी पर संत समाज की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. अखिल भारतीय संत समिति मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी अनिलानंद ने इस पूरे मामले पर विस्ता से अपनी बता कही है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

समाज के मुंह पर कालिख पोतने जैसा-संत समिति

इस मामले पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा है कि देखिए शादी-विवाह करना तो आपसी मेल-मिलाप से होता है, इसमें कोई दो राय नहीं है. मोनालिसा जैसे व्यक्ति, जो कुंभ से चर्चा में आई और उसके बाद जिस तरह से वह ट्रोल हुई, उसके बाद जो कदम उन्होंने उठाया, वह पूरे समाज के मुंह पर कालिख पोतने जैसा है. अनिलानंद ने कहा कि इस मामले में परिवार की सहमति भी नहीं है. परिवार वाले भी इसके खिलाफ बताए जा रहे हैं.

दोनों लव जिहाद फिल्म के ट्रेंड में काम कर रहे थे-समिति

वह आगे कहते हैं ‘अगर दूसरे नजरिए से देखा जाए तो उस समय वह जिस लड़के के साथ थीं, दोनों लव जिहाद फिल्म के ट्रेंड में काम कर रहे थे. वह फिल्म पर काम कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने शादी कर ली. स्वामी अनिलानंद ने समाज के दृष्टिकोण को भी सामने रखते हुए कहा कि अगर आप किसी भी समाज में हैं चाहे मुस्लिम समाज में हैं या हिंदू समाज में तो आपको उसी समाज में विवाह करना चाहिए.’

फरमान खान से की थी शादी

दरअसल बीते दिनों मोनालिसा भोसले, जिन्हें कुंभ वायरल गर्ल के नाम से भी जाना था, उन्होंने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड फरमान खाने से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली थी. बताया जा रहा है कि उनके परिवार ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया था, उनकी शादी को लेकर तभी से विवाद शुरु हो गया. इस पर जिस फिल्म में वह काम करने वाली थी उसके डायरेक्टर ने भी कड़ा बयान दिया था और इस शादी को लव जिहाद बताया था.

Exit mobile version