Vistaar NEWS

MP News: प्रदेश में नई ब्लड बैंक पॉलिसी लागू, बिना इस टेस्ट के नहीं चढ़ेगा खून, जानें क्या है सरकार का ये नया नियम

फाइल फोटो

फाइल फोटो

MP news: सतना जिले में कुछ महीने पहले घटित एक घटना की वजह से मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. मोहन सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ब्लड बैंक को लेकर एक नई पॉलिसी लागू कर दी है. इस नई पॉलिसी के तरह मरीजों को ब्लड बैंक से तभी खून दिया जाएगा जब उनकी NAT मशीन से जांच पूरी कर ली जाएगी. अब आखिर ये NAT जांच है क्या और पूरा मामला क्या है इस खबर में जानते हैं?

क्या है NAT टेस्ट और क्यों है जरूरी?

NAT मतलब (Nucleic Acid Test) हैं. दरअसल पिछले साल दिसंबर के महीने में सतना जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. यहां पर चार थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ा दिया गया था. जिसके बाद पूरे जिले में अफरा-तफरी मच गई थी. सतना में हुई इस घटना के बाद से ही सरकार सतर्क मोड पर है और ऐसी घटना आगे फिर कभी सामने न आए इसलिए NAT टेस्ट को अनिवार्य कर दिया गया है.

NAT मशीन खून की जांच बारीकी से करता है

इसे सरल शब्दो में कहा जाए तो जब तक डोनर के खून का NAT टेस्ट नहीं हो जाता तब तक उसे ब्लड बैंक में नहीं लिया जाएगा और नहीं किसी जूरुरतमंद को दिया जाएगा. वर्तमान में खून की चांच साधारण किट से होती थी लेकिन अब खून की जांच बारीकी से होगी और ये काम करेगा NAT. NAT मशीन खून की जांच बारीकी से करता है जिसमें हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, मलेरिया और सिफलिस जैसे गंभीर रोग का पता चलता है.

मात्र 15 दिनों में चल जाएगा पता

इस जांच के द्वारा मात्र 15 दिनों में पता लगाया जा सकता है कि डोनर का खून बीमारी रहित है या नहीं. बता दें कि भोपाल और इंदौर के सरकारी अस्पतालों में ये मशीन पहले से ही मौजूद है लेकिन अब संभागीय मुख्यलयों स्थित बड़े अस्पतालों में भी ये मशीन नजर आएगी. हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि इन अस्पतालों में ये मशीन सरकार की तरफ से नहीं बल्कि बड़ी प्राइवेट कंपनियों की तरफ से इंस्टॉल की जाएंगी.

मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले से उम्मीद है कि अब जरूरतमंद मरीज को सुरक्षित और संक्रमण से मुक्त खून मुहैया होगा जिसे भविष्य में सतना जैसी स्थिति पैदा न हो.

ये भी पढे़ं: MP News: उज्जैन में बेकाबू ट्रक ने MBBS छात्र को रौंदा, इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत

Exit mobile version