Bhopal: एमपी में MBBS 700 और PG की 1073 सीटें बढ़ेंगी, NMC ने किया 1234 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया तैयार
फाइल फोटो
Bhopal news: मध्य प्रदेश सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रही है. दरअसल राज्य में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने मेडिकल सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. मोहन सरकार के इस नए प्रस्ताव के तहत एमबीबीएस की 700 और पीजी की 1073 सीटें बढ़ाने की योजना हैं. जिसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को प्रस्ताव भेजा जा चुका है.
अपनी क्षमता के अनुसार सीटें बढ़ा सकते हैं कॉलेज
गौरतलब है कि एनएमसी ने साल 2023 में ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन में संशोधन कर एमबीबीएस सीटों की अधिकतम 150 सीटों की सीमा समाप्त कर दी थी. यानी कि अब मेडिकल कॉलेज अपनी क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर मेडिकल की सीटें बढ़ा सकते हैं.
जिनमें पहले से 150 सीटें हैं वहां…
जिन मेडिकल कॉलेजों में 150 सीटें हैं, वहां 250 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है, जबकि जहां 100 सीटें हैं वहां 50 और जहां 180 सीटें हैं वहां 20-20 सीटें बढ़ाई जाएंगी. सरकार के इस प्रस्ताव में रीवा, सतना और सागर में सबसे ज्यादा 100-100 सीटें बढ़ाने की योजना है. अरुणा कुमार, डायरेक्टर, मेडिकल एजुकेशन का कहना है कि पीजी की सीटें इसलिए बढ़ाई जा रही हैं ताकि स्पेशल डॉक्टर तैयार किए जा सके.
कहां कितनी बढ़ेगी सीटें
वहीं अगर ग्वालियर, सिवनी, शहडोल, छिंदवाड़ा और मंदसौर की बात करें तो यहां 50-50 सीटें बढ़ाने की योजना है. विदिशा और रतलाम में 20-20 सीटें बढ़ाने का प्लान सरकार कर रही है. पीजी में सबसे ज्यादा 120 सीटें एमडी मेडिसिन में बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा पीडियाट्रिक, गायनिक और एनेस्थिसिया में 80-80 सीटें तथा रेडियोडायग्नोसिस और आर्थो में 50-60 सीटें बढ़ाने की योजना है.
ये भी पढ़ें: MP IPS Transfer: एमपी में फिर से चली तबादला एक्सप्रेस, 62 आईपीएस का ट्रांसफर, 24 जिलों के एसपी बदले