Vistaar NEWS

Bhopal: NHM के 32000 संविदा कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 8 जून को करेंगे मुख्यमंत्री निवास घेराव

NHM Employees

कर्मचारियों का बड़ा ऐलान

Bhopal: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा कर्मचारियों ने बड़ा ऐलान किया है. इन कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अब आर-पार की लड़ाई करने का मन बना लिया है. कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि यदि समय रहते हमलोगों मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी. साथ ही उन्होंने 8 जून के सीएम आवास के घेराव का भी ऐलान किया है.

NHM के संविदा कर्मचारियों का कहना है कि

इन 32000 संविदा कर्मचारियों का कहना है कि सीएम की मौजूदगी में हमारी मांगो पर सहमति बन गई थी. इसके बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इस वजह से कर्मचारियों के बीच नारजगी देखी जा रही है. एनएचएम के कर्मचारियों पूरे आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर ली है.

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र यदुवंशी, अध्यक्ष जितेंद्र भदोरिया और संयोजक विजय ठक्कर का कहना है कि एनएचएम कर्मचारियों की मेहनत से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिले हैं, लेकिन कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है.

ये रही आंदोलन की पूरी रूपरेखा

ये भी पढे़ं: MP में काफिला निकालने पर BJP के 7 नेता तलब, PM की अपील के बाद संगठन और सरकार सख्त; प्रदेश अध्यक्ष के सामने देंगे जवाब

Exit mobile version