Bhopal: वाटर पार्क में हुई झड़प खूनी संघर्ष में बदली, महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद शुरू हुआ था विवाद
फाइल फोटो
Bhopal: गर्मियों के सीजन में वॉटर पार्क और पूल पार्टी कल्चर अब तेजी से बढ़ रहा है, खासतौर पर भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में ये चलन ज्यादा देखा जा रहा है. लेकिन ये शौक कई परिवारों के लिए मौज-मस्ती के जगह असुरक्षा का सबब बन गया है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां वाटर पार्क में हुआ विवाद देखते ही देखते ही खूनी संघर्ष में बदल गया. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
खासतौर पर नर्मदापुरम रोड और इंदौर हाईवे पर संचालित किए जाने वाले ये मनोरंजन केंद्र सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे हैं. रविवार को भी शहर के एक प्रमुख वाटर पार्क में हुई एक घटना ने इन स्थानों पर सुरक्षा, खास तौर पर महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है.
महिलाओं से छेड़छाड़
रविवार को वीकेंड पार्टी आयोजन स्थल वाटर पार्क में भोपाल से गए संभ्रांत परिवारों की महिलाओं और युवतियों के साथ कुछ युवकों ने छोड़छाड़ शुरू कर दी. जब परिवार ने इसका विरोध किया दोनो पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई और देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. बीच-बचाव करने की बजाय वाटर पार्क मैनेजमेंट ने भी ग्रामीण क्षेत्र के तथाकथित सुरक्षा गार्डों को बुलाया और झगड़ा खत्म करवाने की बजाय जमकर मारपीट शुरू करवा दी.
2 साल पहले एक बच्चे की हुई थी मौत
गौरतलब है कि ये वहीं वाटर पार्क है जहां पर दो साल पहले रविवार के ही दिन 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी. भोपाल के रहने वाले गौरव राजपूत का परिवार आज भी इस हादसे सदमे में है. वे, पत्नी अर्चना, 9 साल के बेटे आरुष, 2 साल के बेटे आरव और भाभी के साथ वाटर पार्क गए थे.