Vistaar NEWS

MP IPS Transfer: 9 आईपीएस के ट्रांसफर, हरिनारायण चारी IG प्रशासन बनाए गए; गृह विभाग ने जारी की लिस्ट

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की. 3 जुलाई 2026 को जारी आदेश में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की गई है, जबकि दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

रुचिवर्धन मिश्रा को आईजी भोपाल जोन की जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार हरिनारायण चारी को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल, रुचिवर्धन मिश्रा को आईजी भोपाल (ग्रामीण) जोन, चंद्रेशेखर सोलंकी को आईजी नर्मदापुरम जोन और मिथिलेश शुक्ला को आईजी सागर जोन की जिम्मेदारी दी गई है.

इसी तरह सिमाला प्रसाद को उप पुलिस निरीक्षक खरगौन रेंज नियुक्त किया गया है, यशपाल सिंह राजपूत को पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, रामजी श्रीवास्तव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, म.प्र. पुलिस अकादमी भौंरी, संजय कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक शहडोल और प्रियंका शुक्ला को पुलिस अधीक्षक शाजापुर पदस्थ किया गया है.

2 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया

गृह विभाग ने आदर्श कटियार को वर्तमान दायित्वों के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) का अतिरिक्त प्रभार दिया है. वहीं अनुराग को पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर (ग्रामीण) जोन को अस्थाई रूप से उनके वर्तमान कार्य के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक, वि.स.बल, इन्दौर रेंज एवं पुलिस महानिरीक्षक, आर.ए.पी.टी.सी, इन्दौर के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इस फेरबदल को पुलिस महकमे में प्रशासनिक मजबूती और कार्य व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

यहां देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: MP में सामान्य विभाग ने किए प्रमोशन, 463 कर्मचारियों की लिस्ट जारी; सहायक ग्रेड-2 और 3 शामिल

Exit mobile version