Vistaar NEWS

MP Weather: मध्य प्रदेश के 11 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में आज बंद रहेंगे स्कूल

MP Weather

फाइल फोटो

MP Weather: मध्य प्रदेश में मॉनसून एक्टिव बना हुआ है. राजधानी भोपाल में पिछले 48 घंटों से बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में में मध्य प्रदेश के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अधिक प्रभावी रहेंगी.

इन जिलों में बारिश की संभावाना

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, नीमच, मंदसौर, सागर, छिंदवाड़ा और पन्ना में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की किसानों का सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम में खतों में काम करने से बचें और जल निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाएं रखे. वहीं आम लोगों को मौसम विभाग की सलाह है कि तेज बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें. बिजली चमकने पर खुले स्थानों पर न ठहरें, नदी-नालों और पुल-पुलियों से दूर रहें और जलभराव वाले रास्तों से गुजरने बचें.

ये भी पढ़ें:‘चुनौतियां आती हैं तो मौके भी…’, दिल्ली-IIT में मोदी बोले- ‘जिंदगी में सबकुछ ऑउट ऑफ सिलेबस’

Exit mobile version