Vistaar NEWS

MP Weather: एमपी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका, जानें ताजा अपडेट

CG Weather Today

छत्तीसगढ़ का मौसम

MP Weather: इन दिनों राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मानसून पूरे राज्य में एक्टिव हो चुका है. कई जगहों पर तो मूसलाधार बारिश की वजह से आम जन को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है. लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है. ऐसे में कई हादसों की भी खबरें सामने आ रही हैं. मौसम विभाग ने आज मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 7 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अलर्ट है. विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तो शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

इन जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हां अति तीव्र वर्षा का पूर्वानुमान है. इन जिलों में 115.6 से लेकर 204.4 मिमी तक वर्षा दर्ज की जा सकती है. वहीं गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में खेतों में काम करने से बचें साथ ही पेड़ों के नीचे सहारा न लें. क्योंकि खराब मौसम में खाली मैदानों में और पेड़ों को नीचे बिजली गिरने की संभावना ज्यादा थी. मूसलाधार बारिश के दौरान निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्तिथि बन सकती है. नदी-लाने भी उफान पर चल रहे है, इसलिए बहाव तेज होने के दौरान इन्हें पार करने से बचें.

ये भी पढ़ें:लाखों रुपए और महंगे गिफ्ट… चढ़ावा चोरी के पैसे से दानवीर बना हुआ था अविनाश, पूछताछ में हुआ खुलासा

Exit mobile version