Amit Shah Bhopal Gopalak: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल यानी 2 अक्टूबर को भोपाल पहुंचने वाले हैं. वो यहां करीब 23 घंटों तक रहेंगे. जानकारी के मुताबिक वह रात 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और फिर रात्रि विश्राम के बाद 3 अक्टूबर को वे दिनभर विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. इसके बाद रात उसी दिन यानी कि 3 अक्टूबर को ही रात करीब 8 बजे भोपाल से रवाना होंगे.
शाह भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे.
इस सम्मेलन में प्रदेशभर से 35 हजार से ज्यादा गोपालक जुटेंगे. दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य भी सम्मेलन का हिस्सा होंगे.गोपालकों और पशुपालकों से केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह सीधे संवाद करेंगे. सम्मेलन में पशुपालकों को बोनस राशि, गौशालाओं के लिए सहायता और गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा. डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे जाएंगे.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से कृषक कल्याण वर्ष के तहत हुए कार्यों और बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण होगा. गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे
डेयरी सेक्टर को बड़ी सौगात
शाह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी करेंगे। 16.80 करोड़ रुपए की लागत से बने इस प्लांट में भारत सरकार का 6 करोड़ रुपए का अनुदान और भोपाल सहकारी दुग्ध संघ का 10.80 करोड़ रुपए का अंशदान है. प्लांट की दूध प्रसंस्करण क्षमता 40 हजार लीटर प्रतिदिन है. यहां दूध से दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा सहित मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जाएंगे.
जानाकरी के मुताबिक, इस प्लांट में प्रतिदिन 10 हजार लीटर दूध और 10 हजार लीटर दही उत्पादन की क्षमता. वहीं 30 हजार लीटर छाछ और 1 हजार लीटर लस्सी प्रतिदिन बनाई जाने की क्षमता है. 800 किलो श्रीखंड और 1 हजार किलो मावा उत्पादन की भी क्षमता ये प्लांट रखता है.
उज्जैन को भी डेयरी सेक्टर की सौगात
शाह के कार्यक्रम में प्रदेश के डेयरी क्षेत्र से जुड़ी अन्य परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित डेयरी प्लांट, दुग्ध प्रसंस्करण और गुणवत्ता जांच से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों को बोनस वितरण और गौशालाओं के लिए सहायता भी दी जाएगी
नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी
भेल दशहरा मैदान में पुलिस मुख्यालय की ओर से नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई है. शाह इसका उद्घाटन कर अवलोकन करेंगे. प्रदर्शनी में नए कानूनों और पुलिस व्यवस्था में हुए बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा.
IISER भौंरी का कार्यक्रम
भोपाल बायपास स्थित भौंरी में IISER के कार्यक्रम में भी शाह शामिल होंगे. यहां परिसर का शिलान्यास करने के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
ये भी पढ़ेंः SIR के बाद VRS की अर्जी! ओडिशा CEO आरएस गोपालन के फैसले से बढ़ी सियासी हलचल
