Vistaar NEWS

भोपाल से ग्वालियर का सफर होगा सुपरफास्ट, बनेगा 320 किमी लंबा फोरलेन एक्सप्रेसवे, सिर्फ 5 घंटे में पूरी होगी यात्रा!

Bhopal Gwalior Greenfield Corridor

सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है. भोपाल से ग्वालियर के बीच करीब 320 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल फोरलेन कॉरिडोर को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआरडीसी) ने इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट(डीपीआर) तैयार कराने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है. इस परियोजना के बन जाने से भोपाल से ग्वालियर का 7 घंटे का सफर मात्र 5 घंटे में पूरा किया जा सकता है.

इस परियोजना के डीपीआर के दौरान तीन संभावित अलाइनमेंट का सर्वे कर अंतिम रूट तय किया जाएगा. साथ ही भूमि अधिग्रहण, बायपास, इंटरचेंज और अन्य तकनीकी पहलुओं का अध्ययन कर परियोजना का अंतिम स्वरूप तैयार होगा. हालांकि अभी ये तय नहीं हो पाया है कि ये फोन लेने किन शहरों और गांवों से होकर गुजरेगी. इसके के सर्वे के लिए 6.23 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है.

12 माह का समय निर्धारित

मध्य प्रदेश सरकार का ये प्रोजेक्ट ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा यानी कि ये सड़क पूरी तरह से नए मार्ग पर बनेगी और प्रवेश-निकास केवल निर्धारित एक्सचेंजों से ही होगा. एमपीआरडीसी ने इस परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए 12 माह का समय निर्धारित किया है.

100 किमी कम होगी दूरी

वर्तमान में भोपाल से ग्वालियर जाने के के लिए शिवपुरी गुना होते हुए जाना पड़ता है. यह दूरी लगभग 428 किमी पड़ती है, जिसे तय करने में साढ़े सात घंटों का समय लग जाता है. अब नए रूट तलाशने से संभावित दूरी 320 किमी हो जाएगी. इससे भोपाल-ग्वालियर के बीच की दूरी 100 किमी कम होगी.

ये भी पढ़ें: TMC के बागी गुट में सब ठीक ? तीन मुस्‍ल‍िम सांसदों की दूरी से उठे बड़े सवाल

Exit mobile version