Vistaar NEWS

भोपाल: करंट लगने से भाजपा नेता की मौत, सीएम मोहन यादव ने जिला प्रशासन को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

bjp leader divyarihi Tiwari

मृतक भाजपा नेता दिव्यऋषि तिवारी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करंट लगने से भाजपा नेता की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया था. सड़क पर बने डिवाइडर के बीच लगे पोल को पकड़ने से भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई थी. ये घटना 27 सितंबर रविवार रात की बताई जा रही है. अब इस हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर जिला प्रशासन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

सीएम मोहन यादव ने ने किया पोस्ट

सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर भाजपा नेता की मौत दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोपाल महानगर के जिला महामंत्री एवं युवा अधिवक्ता श्री दिव्यऋषि तिवारी जी का दुखद हादसे में निधन का समाचार हृदयविदारक है. उन्‍हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस दुखद घटना को लेकर जिला प्रशासन को जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहन करने का संबल प्रदान करें.’

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल भाजपा के जिला महामंत्री और युवा अधिवक्ता अपने परिवार के साथ भोपाल के एमपी नगर में शॉपिंग करने गए थे. वह डीबी मॉल के दूसरी ओर गाड़ी को पार्किंग में रखने के बाद वे सड़क पार कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने डिवाइडर के बीचों-बीच लगे इलेक्ट्रिक पोल को पकड़ा. उन्हें तेज बिजली का झटका लगा और सड़क पर गिर गए.

हेड कॉन्स्टेबल दिया सीपीआर

मौक पर मौजूद हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी ने उन्हें सीपीआर दिया. इसके बाद लोगों की मदद से उन्हें एम्स ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है उनकी पत्नी को भी करंट लगा है.

पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग

डिवाइडर के बीचों-बीच लगे इलेक्ट्रिक पोल के के आस पास थोड़ी जगह है जिसका इस्तेमाल अक्सर लोग डीबी मॉल आने और जाने के लिए करते हैं. इस घटना के बाद पोल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है. अब पुलिस जांच में जुटी है कि पोल में करंट कैसे आया? किसकी गलत है ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढे़ं- ‘मस्जिदों को ऐसे शहीद…’, उज्जैन की शाही मस्जिद पर औवेसी का बयान, हिरासत में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान

Exit mobile version