चुनाव आयोग के विवाद के बीच विपक्ष लगाकार भाजपा और इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठा रहा है. कांग्रेस के तमाम नेता चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस क्रॉन्फ्रेस कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने “नाच न जाने, आंगन टेढ़ा” कहावत के सहारे राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से अपना कुनबा नहीं संभल रहा है. वे अपने साथियों की गिरेबान में हाथ डालते-डालते उनकी गर्दन दबाने में लगे हैं. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और अखिलेश यादव के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपना गठबंधन और संगठन संभालना चाहिए.
संसद की मर्यादा का ध्यान रखें-सीएम मोहन यादव
SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि “नाच न जाने, आंगन टेढ़ा” वाली स्थिति कांग्रेस की है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और दुनिया का सबसे युवा देश है. ऐसे में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी है कि वे लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसद की मर्यादा का ध्यान रखें.
EC ने एसआईआर पर स्थिति साफ कर दी है- सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने कहा कि चुनाव आयोग SIR को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है. फॉर्म-6 के डिक्लेरेशन और SIR के निर्णय को लेकर भी आयोग ने स्पष्टीकरण दिया है. इसके बावजूद कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के आधिकारिक निर्णय पर बार-बार सवाल उठाना उचित नहीं है.
चुनाव आयोग को लेकर भ्रम पैदा करना अक्षम्य है। राहुल गांधी जी को तुरंत माफी मांगना चाहिए।#RahulexposedbyEC pic.twitter.com/9Q8uqHRGty
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 27, 2026
राजकुमार हैं कि मानते नहीं-सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपने ‘राजकुमार’ को समझाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए विपक्ष के नेता से भी जिम्मेदार और मर्यादित आचरण की अपेक्षा रहती है, लेकिन राजकुमार हैं कि मानते नहीं है.
यह खबर भी पढ़ें- नौकरी के लिए दुबई गई Bhopal की युवती को बनाया बंधक, बाहर से ताला, अंदर कैमरे, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा..
