Bhopal: भोपालवासियों के लिए खुशखबरी है. शहर में 24 अगस्त से 10 और इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर चलने वाली है. इन बसों को जुड़ जानें से अब भोपाल में ई-बसों की कुल संख्या 20 से बढ़कर 30 हो जाएंगी. बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नई व्यवस्था के बाद प्रमुख रूटों पर हर 10 से 15 मिनट में ई-बस उपलब्ध होने की उम्मीद है.
प्रतिदिन 30 बसों का संचालन
इन गाड़ियों का ट्रायल किया गया जो टेस्ट में फिट पाई गई है. सोमवार से पूर्व संचालित 20 गाड़ियों के साथ इन 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को सड़क पर उतारा जाएगा. अपर आयुक्त एवं भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की सीईओ अंजू अरुण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 30 बसों का संचालन होने से लगभग 15 से 20 यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. हर 10 मिनट के अंदर शहर के प्रमुख रास्तों पर बस स्टॉपेज पर इन बसों को उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है.
ये रहें नई बसों के रूट्स
B-35: चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ से आकृति इकोसिटी, सलैया.
B-36: कोच फैक्ट्री रेलवे स्टेशन से बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड.
B-37: बैरागढ़ ई-बस डिपो से आईएसबीटी.
यह भी पढ़ें- MP Rail News: MP के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, इन स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, टाइमटेबल जारी
कितना है ई-बसों का किराया
ई-बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को अपेक्षाकृत कम किराया देना पड़ता है. मौजूदा व्यवस्था के अनुसार इन बसों का न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपये है, जबकि अलग-अलग दूरी के हिसाब से अधिकतम किराया 40 रुपये तक है. कम किराए और नियमित सेवा के कारण ई-बसें शहर में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए परिवहन का महत्वपूर्ण साधन बनती जा रही हैं.
