Vistaar NEWS

MP IAS Transfer: MP में 20 IAS अफसरों के तबादले, डॉ. सुदाम खाड़े बने मुख्यमंत्री के सचिव, देखें लिस्ट

IAS Transfer in MP

फाइल फोटो

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. 6 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए है. इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की आगामी प्राथमिकताओं निवेश, औद्योगिक विकास, कृषि, ऊर्जा और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इंदौर कमिश्नर सुदाम खाडे को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, वे जनसंपर्क आयुक्त की भूमिका निभा चुके हैं.

GIS-2027 की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS-2027) की तैयारियों को देखते हुए मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को उद्योग और एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी देकर पूरे आयोजन की कमान सौंपी है. समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उप सचिव अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘पेपर लीक पर सख्त सजा के लिए बिल लाएगी सरकार’, PM मोदी ने रात 12 बजे जारी किया छात्रों के नाम Video संदेश

Exit mobile version