Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मशार कर देने वाला सनसनीखेज मामला आया है. यहां पर अंगतस्करी की सुनयोजित साजिश के तहत 17 वर्षीय किशोर को मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने इस मामले में कथित तौर पर मास्टरमाइंड और तीन नाबालिगों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.
पुलिस जांच में आरोपी ने किया खुलासा
पुलिस पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड शहर के तलैया इलाके में रहने वाला बीबीए छात्र जोहेब खान ने बताया है कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था. इसमें एक व्यक्ति को बेहोश कर उसके अंडकोष निकालने और उन्हें 1.20 करोड़ रुपये तक में बेचने का दावा किया गया था. हालांकि अभी तक इस तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है.
यहां से शुरू हुई पूरी शाजिश
आरोपी जोहेब ने ये वीडियो अपने साथी आमिर कुरैशी को भी दिखाया. इसके बाद उसने तीन नाबालिगों को भी शाजिश में शामिल किया. वह नाबालिगों की सामने डॉक्टर बनकर जाता था. ये सभी आरोपी सड़कों पर सामान बेचने वाले या बेसहारा बच्चों को निशाना बनाने की योजना बनाता था.
एसीपी संतोष पटेल ने बताया…
इस मामले में एसीपी संतोष पटेल ने बताया कि, 10 अगस्त को छोटे तालाब में बालक का शव उतराता दिखाई दिया था. शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. इधर, मृतक की मां ने तलैया थाने में उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
जांच में पुलिस को एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली। नाबालिग आरोपितों में से एक ने तीन अगस्त को अपने ही दोस्त को इसी तरह निशाना बनाया था, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी जो वह बच गया. आरोपित उसे सुनसान जगह ले गए और जमीन पर गिराकर उसका गला दबाया. इसके बाद चाकू निकालकर उसकी हत्या करने की तैयारी की गई. युवक किसी तरह से आरोपियों से अपनी जान छुड़ाकर वहां भागा. उसने डर के मारे पुलिस में शिकायत नहीं की.
ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर धान परिवहन घोटाला, हाई कोर्ट ने दिए राज्यस्तरीय जांच के आदेश, सभी कलेक्टर्स से मांगी रिपोर्ट
