MP Weather: इन दिनों मध्य प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. कई शहरों में तेज बारिश हो रही है तो वहीं कई शहरों में झमाझम बारिश देखने को मिल रहा है. भोपाल की बात करें तो राजधानी में धूप-छाव के बीच केवल कुछ ही इलाको में हल्की बौछारें देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों में तेज वर्षा की संभावना जताई है। खासकर टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी वर्षा हो सकती है.
इन जिलों भी हो सकती है बारिश
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ीद में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है
मंगलवार को यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश छतरपुर, नौगांव में दर्ज की गई. यहां पर 42 मिलीमीटर रीवा में 12 मिलीमीटर और उज्जैन में 11 मिलीमीटर वर्षा हुई. मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जबकि पश्चिमी और मध्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे.
इस बार बारिश बहुत कम
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन-चार दिन से प्रदेश में सिस्टम तो एक्टिव रहे, लेकिन वे उतने स्ट्रॉन्ग नहीं थे, जो भारी बारिश करवा सके. यहीं कारण है कि प्रदेश में बारिश का प्रतिशत दिन प्रति दिन गिरतना जा रहा है. ताजा अपडटे की माने तो प्रदेश में बारिश का ओवरऑल आंकड़ा 18% नीचे यानी, माइनस में पहुंच गया है. सीजन में अब तक साढ़े 3 इंच बारिश कम हुई है.
ये भी पढ़ेंः ‘मैं झोला लेकर आ गया हूं, यहीं…’, दतिया में बीजेपी की हार के बाद वायरल हो रहा आशुतोष तिवारी का बयान
