Monsoon Update: एमपी में मानसून की एंट्री तो हो चुकी है लेकिन अभी भी उसका असर बड़े क्षेत्रों तक नहीं पहुंचा है. प्रदेश के कई जिले मौसम की पहली बारिश के लिए तरस रहे हैं. रविवार को दिन भर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोई वर्षा गतिविधि नहीं हुई. इस बीच रतलाम में मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई है, हालांकि विज्ञानियों का कहना है कि इस समय मानसून के अलावा तीन ऐसे वेदर सिस्टम सक्रिय हैं, जिनसे अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
बारिश के साथ कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों से ऐसे मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या फिर बिजली के खंभों के पास न खड़े होने की अपील की है. आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, सागर, सीधी, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है.
मौसम विभाग की किसानों से अपील
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस अमरिया में दर्ज किया गया और सबसे न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया. दूसरी तरफ प्रदेश के किसानों खेतों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की सलाह दी गई है. साथ कहा है कि बिजली चमकने के दौरान खेतों में काम करने से बचें. इस साल मानसून ने देर से राज्य में एंट्री की है, जिससे खरीफ फसलों खासकर सोयाबीन, धान, मक्का और कपास की बुआई पर असर पड़ सकता है.
ये भी पढे़ं: हरदा में 4 बेटियां होने के बाद पत्नी को दिया जहर, बेटे की चाह में दूसरी शादी करना चाहता था पति
