Vistaar NEWS

Bhopal: 8 राज्यों में खौफ फैलाने वाला ‘काला ईरानी’ गिरफ्तार, चोरी-लूट और डकैती के 41 मामले में है आरोपी

Bhopal police

खूंखार अपराधी काला ईरानी

Bhopal: लंबे समय से फरार चल रहे खूंखार अपराधी काला ईरानी जिसके खिलाफ 8 अलग-अलग राज्यों में चोरी-लूट और डकैती के करीब 41 मामले दर्ज थे उसे भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. काला ईरानी पर मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ समेत कई करीब 8 राज्यों में चोरी-डकैती के 41 मामले दर्ज थे.

स्थायी वारंट भी किया था जारी

काला ईरानी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी बोला गया था और न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट भी जारी था. भोपाल पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है. साथ ही जिन राज्यों में काला ईरानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज है वहां की पुलिस को भी उसकी गिरफ्तारी की जानकारी भेज दी गई है.

धरपकड़ अभियान के तहत गिरफ्तार हुआ गिरफ्तार

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी काला ईरानी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी था. पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर निशातपुरा क्षेत्र के ईरानी डेरा और अमन कॉलोनी में सक्रिय आदतन अपराधियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी अभियान के तहत गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया.

41 आपराधिक प्रकरण

सआई अशोक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ अब तक 41 आपराधिक प्रकरण सामने आए हैं. इनमें चोरी, लूट और डकैती के मामले सबसे अधिक हैं. पुलिस के मुताबिक, नजफ ईरानी (41) निवासी मुरली नगर, करोंद, भोपाल, ईरानी समाज के कुछ लोगों के साथ मिलकर संगठित गिरोह संचालित करता था.

ये भी पढ़ें: Khandwa: बीच खेत में कैसे आ गया हवाई जहाज? गूगल मैप की इस तस्वीर ने पूरे इलाके में मचाई खलबली

Exit mobile version