Vistaar NEWS

Bhoapl: नशीली दवाओं के खिलाफ STF की दूसरी बड़ी कार्रवाई, मुबारकपुर से 50 लाख रुपए की कफ सिरप बरामद

Bhopal News

STF की दूसरी बड़ी कार्रवाई

Bhopal: भोपाल में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने 30-31 मई की रात मुबारकपुर एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 50 लाख रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद की. बरामद कफ सिरप में ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड शामिल हैं. एसटीएफ मामले की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की तलाश जारी है.

इससे पहले डेढ़ करोड़ की कप सिरप जब्त

गौरतलब है कि इससे पहले एसटीएफ ने गांधी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप जब्त की थी. डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी स्थित मकान पर की गई इस कार्रवाई में एसटीएफ ने करीब 75 हजार कफ सिरप की बोतलें जब्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही थी. इस मामले में एसटीएफ ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

सुबह तड़के 3 बजे तक चली कार्रवाई

देर रात शुरू होकर ये कार्रवाई तीन घंटे तक चली थी. पूरी कॉलोनी में सुबह तड़के 3 बजे तक एसटीएफ की गतिविधियां जारी रही. बता दें कि एसटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गांधीनगर क्षेत्र से अवैध रूप से नशीले कफ सिरप की सप्लाई की जा रही है. मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी स्थित मकान पर दबिश दी.

छापे के दौरान सीढ़ियों के नीचे और गैलरी में प्लास्टिक की बोरियां, कट्टे, पैकिंग सामग्री और सीलिंग के अवशेष मिले. जांचकर्ताओं को मौके पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा और पैकेजिंग से जुड़ा सामान भी मिला.

Exit mobile version