Vistaar NEWS

अतिरिक्त CCTV कैमरे और 12 नए प्रहरी, जेल गिरिबाला सिंह और समर्थ की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Twisha Sharma Death Case

गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह

ट्विशा संदिग्ध मौत के में सीबीआई की टीम जांच कर रही है. इस मामले में न्यायिक हिरासत में भेजी गईं पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे अधिवक्ता समर्थ सिंह की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. जिस जेल में दोनों को रखा गया है वहां पर वहां पर 1 दर्जन से अधिक प्रहरी तैनात किए गए हैं साथ ही उनकी बैरकों के आसपास अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरें भी लगवाएं जा चुके हैं.

समर्थ को सामान्य बैरक में किया गया शिफ्ट

हालांकि समर्थ सिंह को बीते शुक्रवार को शाम के समय सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं की गई. सामान्य वार्ड में तैनात हर प्रहरी को समर्थ की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया है, साथ ही उनकी हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है.

महिला प्रहरी किए गए तैनात

दूसरी तरफ पूर्व जज गिरीबाला की बैरक में महिला प्रहरियों को तैनात किया गया है. महिला बैरक के बाहर भी और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि जिस जेल में गिरबाला सिंह बंद है उसी जेल में उन्हीं के द्वारा सजा सुनाए जाने वाले 26 कैदी बंद हैं.

नाश्ते में दलिया और नमकीन

बीते दिनों दोनों को नाश्ते में नमकीन दलिया और चाय दी गई. गिरिबाला और समर्थ ने एक जैसी डाइट ली. गिरिबाला ने जेल अधिकारियों से बातचीत में खुद को किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं बताया. वे संजीदगी से जेल अधिकारियों से बात कर रही थीं. उन्होंने केस को लेकर खुद को पॉजीटिव बताया और कहा- हमें कानून पर पूरा भरोसा है. मैंने और बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर पर FIR, आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश का मुकदमा

Exit mobile version