Vistaar NEWS

Medhavi Vidyarthi Yojana: एमपी के मेधावी छात्रों के लिए गुड न्यूज, आज खाते में आएंगे 25-25 हजार रुपये

Medhavi Vidyarthi Yojana

फाइल फोटो

Medhavi Vidyarthi Yojana: मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए खुशखबरी है. मप्र बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों को Medhavi Vidyarthi Yojana के तहत राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों के खाते में आज ये राशि ट्रांसफर की जाएगी.

304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर

सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज यानी 1 सितंबर को सुबह 11 बजे भोपाल कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से सभी मेधावी छात्रों को खाते में कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा. 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक वालों को ये 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि लैपटॉप खरीदने के लिए दी जाएगी.

योजना का उद्देश्य

सरकार का मानना है कि इस राशि से विद्यार्थी लैपटॉप खरीद पाएंगे, जिससे की उन्हें आगे की पढ़ाई में डिजिटल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी. विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और अन्य शैक्षणिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकेंगे. मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल साधनों से जोड़ना हैं.

छात्र कैसे कर सकते हैं स्टेटस चेक

Exit mobile version