Vistaar NEWS

Ladli Behna Yojana 39th Installment: लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए

Ladli Behna Yojana

लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी

Ladli Behna Yojana 39th Installment: लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है. आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी कर दी है. इसके अलावा, सीएम ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पात्र महिलाओं को 250 रुपए का बड़ा तोहफा दिया है. यानी महिलाओं के खाते में कुल 1750 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं.

लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मैहर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे. मंच से मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी की.

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा

इस बार रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर बहनों को दोगुनी खुशी मिली है. हर लाभार्थी महिला को योजना की नियमित किस्त के 1,500 रुपए मिले हैं. इसके साथ ही त्योहार के उपहार के रूप में 250 रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि भी दी गई है. इतरह प्रदेश की प्रत्येक लाड़ली बहना के बैंक खाते में कुल 1,750 रुपए की संयुक्त राशि सीधे ट्रासफर की गई है. सरकार ने इस पूरी प्रोसेस में करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता सीधे महिलाओं के खातों में पहुंचाई है.

मां शारदा के दर्शन और विकास कार्यों का भूमि-पूजन

सीएम डॉ. मोहन यादव आज मैहर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने ‘मां शारदा लोक’ के पहले चरण के निर्माण कार्य की शुरुआत की. अंतिम में उन्होंने उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम के मुख्य कार्यक्रम से एक क्लिक के जरिए लाड़ली बहना योजना के पैसे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए.

ये भी पढ़ें-Ladli Behna Yojana 39th Installment: लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए

स्टेटस कैसे चेक करें?

Exit mobile version