Vistaar NEWS

‘नरोत्तम मिश्रा हमारे बड़े नेता हैं…’ दतिया सीट पर उपचुनाव को लेकर हेमंत खंडेलवाल बोले- शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा

BJP state president Hemant Khandelwal (File Photo)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल(File Photo)

MP News: दतिया सीट पर उपचुनाव से पहले सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. हालांकि अभी तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है. वहीं भाजपा से नरोत्तम मिश्रा के मैदान में उतरने की भी चर्चा है. इसको लेकर जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को लेकर शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा.

‘नरोत्तम मिश्रा हमारे बडे़ नेता, पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं’

दतिया से नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिया बड़ा बयान दिया है. हेमंत खंडेलवाल ने कहा, ‘नरोत्तम मिश्रा हमारे बड़े नेता हैं. पहले भी चुनाव लड़े चुके हैं. लगातार दतिया में सक्रिय हैं. लेकिन उम्मीदवार केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा. प्रत्याशी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन तय करेंगे. जब प्रदेश संगठन से नाम केंद्र की तरफ से मांगे जाएंगे तो पैनल का सुझाव दिया जाएगा, लेकिन निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा.’

‘हम हर चुनाव के लिए तैयार, बड़ी तैयारी की जरूरत नहीं’

वहीं उपचुनाव की तैयारी को लेकर हेमंत खंडेलवाल ने कहा, ‘हम हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. हमें कोई बड़ी तैयारी करने की जरूरत नहीं होती है. आने वाले समय में हम फॉर्म भराने का काम करेंगे. राष्ट्रीय नेतृत्व ही उम्मीदवार को तय करेगा उसका फॉर्म भरवाएंगे. हम दतिया का दिल जीतने का काम करेंगे. भाजपा में हर महीने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक होती है. मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक होती है, साथ ही जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक होती है.’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनके बयान से सियासी गलियारों में नरोत्तम मिश्रा के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं कांग्रेस राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती को चुनावी मैदान में उतार सकती है.

ये भी पढे़ं: Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त इन महिलाओं के खातों में नहीं आएगी, एक लाख नाम काटे

Exit mobile version