Vistaar NEWS

Ladli Behna Yojana की 39वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अगस्त में इस तारीख को आ सकते हैं 1500 रुयपये!

Ladli Behna Yojana

सांकेतिक तस्वीर

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक लाड़ली बहना योजना है. इस योजना से प्रदेश की करीब सवा करोड़ से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हर महीने 1500 रुपये की मदद प्रदान की जाती है. इस योजना की पात्र महिलाओं का अब 39वीं किस्त का इंतजार है. आइए जातने है कि इस योजना कि उन्नतीसवी किश्त कब रिलीज की सकती है.

39वीं किस्त को लेकर क्या है अपडेट?

इस योजना की 38वीं किस्त जुलाई 2026 में सफलता पूर्वक जारी कर दी गई है. अब इसकी 39वीं किस्त को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इस योजना की पुरानी किस्तें जारी होने की तारीख को देखें तो मध्य प्रदेश सरकार हर महीने की 10 तरीख के आसपास नई किस्त जारी करती है. हालांकि कभी-कभी त्याहारों या फिर कुछ विशेष अवसरों के टाइम पर यह किस्त दो-तीन दिन आगे पीछे भी हो सकती है.

कब आ सकती है अगली किस्त?

इसके अनुसार देखा जाए तो इस योजना की 39वीं किस्त 10 अगस्त के आसपास सीधे खातों में भेजे जाने की पूरी संभावना है. हालांकि अभी तक तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है.

इन महिलाओं के खाते में अटक सकता है पैसा

लाड़ली बहना योजना के तहत लाभ लगातार मिलते रहने के लिए लाभार्थियों का समग्र पोर्टल पर e-KYC पूरा करना ज़रूरी है. वरना, 39वीं किस्त का पेमेंट रुक सकता है. इसके लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस जाकर यह प्रक्रिया फ्री में पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:क्या प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान जाएंगे? SCO शिखर सम्मेलन को लेकर चर्चाएं तेज

Exit mobile version