Vistaar NEWS

MP Weather: चित्रकूट में तबाही के बाद भी नहीं थम रहा बारिश का कहर, आज भी इन जिलों अलर्ट जारी, जानें ताजा मौसम अपडेट

MP Weather

फाइल फोटो

MP Weather: सावन का महीना बीत चुका है लेकिन मध्य प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियां लगातार एक्टिव बनी हुई हैं. सतना-रीवा समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. चित्रकूट में बीते दिनों मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई, जिससे कई आश्रम, मार्केट और मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो गए. आज भी मौसम विभाग प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज सीधी, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं बिजली गिरने और तेज रफ्तार हवा चलने का भी अनुमान जताया गया है. बाकी जिलों में कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान लोगं से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है. साथ अगर किसी कारणवश बाहर जाना भी पड़े तो पेड़ों या फिर बिजली के खंभों के नीचे सहारा न लें. बजिली गिरने के खतरों को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड से निकाल दें. आंधी-तूफान के दौरान किसान खेतों में काम करने से बचें. वहान चलाते समय स्पीड कम रखे और जब नदी उफान पर हो पुल पार करने से बचें.

तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के साथ तापमान में कोई खास असर दिखने वाला नहीं है. पिछले 24 घंटे के आंकड़ों में पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था. वहीं खजुराहो में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सबसे ज्यादा रहा. बाकी जिलों में तापमान मौसम के लिहाज से सामान्य या सामान्य से थोड़ा नीचे रहा. मतलब साफ है, दोपहर में धूप निकली भी तो उमस और बादलों के बीच ज्यादा देर टिकने की उम्मीद कम है.

ये भी पढ़ें: ‘मिशन 2028’ की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण का मंत्र, ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में Gen-Z पर फोकस

Exit mobile version