Vistaar NEWS

MP Sugam Parivahan Sewa: एमपी में 25 सितंबर से चलेगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम मोहन यादव ने समिट में किया बड़ा ऐलान

Chief Minister's Accessible Transport Service

25 सितंबर से शुरू होगा सीएम सुगम परिवहन सेवा

CM Mohan Yadav Announces: मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश को विकास की नई दिशा में ले जाने के लिए लगातार कई तरह के प्रयास कर रही है. आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दो दिवसीय समिट में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पहुंचकर ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का शुभारंभ किया. इसके साथ ही सीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता की घोषणा की. इस नई पहल के तहत प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के युवा इसके माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे.

25 सितंबर से एमपी में शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा

सीएम मोहन यादव ने भरे मंच से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज अगर भारत ने विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाई है, तो वह सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी के कार्यकाल की वजह से संभव हुआ है. आगे मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 के विकसित भारत की कल्पना की है. उनके इस संकल्प में मध्य प्रदेश भी उनका साथ दे रहा है औरन-नई तकनीक व नवाचार के साथ हर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

इसी कड़ी में अब प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे यात्रियों का आवागमन पहले से कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगा. वहीं डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वह 25 सितंबर से प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा शुरू करने की घोषणा .

ये भी पढ़ें-भोपाल के चौराहे पर 31 घंटे की भूख हड़ताल पर क्यों बैठे कांग्रेस नेता पीसी शर्मा?

राज्य में बने EV वाहनों से बढ़ा मान

कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के विकास के बारे में भी बात की. अपने भाषण में उन्होंने कहा कि इंदौर और राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है, जिससे अब ये दोनों शहर विकास की नई दिशा की तरफ बढ़ रहे हैं. वहीं मट्रो के संचालन से इन दोनों शहरों के लोगों का आवागमन भी बहुत आसान हो गया है.

आगे उन्होंने कहा कि परिवहन के बिना परिवर्तन और विकास संभव नहीं है. इसके अलावा, मोहन यादव ने कहा कि आज हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमारे राज्य में निर्मित हुए EV वाहन और उनके इंजन दुनिया भर के कई हिस्सों में पहुंच रहे हैं. इससे देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी ऊंचा हो रहा है.

Exit mobile version