Heavy Rainfall Warning Today: मध्य प्रदेश में बीत 72 घंटों से तेज बारिश का दौर जारी है. राजधानी भोपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर 2.5 फीट तक पानी भर चुका है. पुराने भोपाल के इलाकों में तो कई दुकानों में भी पानी घुस चुका है. मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आज भी पूरे भोपाल के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.
लो प्रेशर एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के एरिया में बना लो प्रेशर बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहा है. इसके साथ मानसून ट्रफ की सक्रियता भी बनी हुई है. इसके असर से पश्चिमी एमपी के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लगातार हो रही बारिश की वजह से भोपाल-इंदौर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. इंदौर में बारिश का ज्यादा असर दिखाई देगा.
All India weather warning during next 7 days#WeatherWarning #Monsoon2026 pic.twitter.com/hbzf1XO9Ho
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 11, 2026
नदी-नाले उफान पर
बारिश की वजह से नदी-लाने भी उफान पर चल रहे हैं. लोगों को नदी, नाला और जलभराव वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी गई है. बारिश के कारण कई जगहों पर सड़क भी प्रभावित हुई है. नीचे इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अभी पूरी तरह थमने वाली नहीं हैं. ऐसे में लोगों को मौसम की जानकारी लेते रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है.
ये भी पढ़ें:‘आधी रात तुर्की में बदला विमान…’,डोनाल्ड ट्रंप की जान को था खतरा, ऐसे रचा गया पूरा सीक्रेट ऑपरेशन
बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम में बुधवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट.
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट.
