Vistaar NEWS

MP में शुद्ध घी के नाम पर धोखा! जांच में 16 ब्रांड फेल, आपकी रसोई में तो नहीं है ये नकली घी?

Fake Ghee Brands

खाद्य विभाग की जांच में घी के ब्रांड्स फेल

Fake Ghee Brands: देश की लगभग हर किचन में घी जरूर मिलेगा. बहुत से लोग के घी खाने के इतने शौकीन होते हैं कि वह बिना घी के भोजन तक नहीं करते, लेकिन सोचिए जब आपको पता चले की आपके जिस घी का बड़े स्वाद के साथ सेवन कर रहे है वो नकली है तो… दरअसल मध्य प्रदेश खाने-पीने की चीजों में मिलावट के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के दौरान घी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में प्रदेश के 16 घी ब्रांड ऐसे पाए गए हैं, जिनके नमूने असुरक्षित या अमानक श्रेणी में आए हैं.

जांच में फेल हुए कई ब्रांड्स

खाद्य विभाग की इस जांच में कई नमूनों में पॉम ऑयल समेत अन्य प्रकार की मिलावट मिलने की बात सामने आई है. ऐसे में अगर आप भी बाजार से घी खरीदकर इस्तेमाल कर रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. खाद्य सुरक्षा नियंत्रक मनोज पुष्प ने जांच रिपोर्ट के आधार पर 16 ब्रांडों की सूची जारी की. इन ब्रांडों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

जारी रहेगी कार्रवाई

विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं कि सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी. खाद्य विभाग की इस जांच में भोपाल, उज्जैन, डिंडौरी और धार समेत कई शहरों के घी ब्रांड्स में मिलावट पाई गई है.

जांच में फेल हुए 16 घी ब्रांडों की सूची

भोपाल

डिंडौरी

दमोह

धार

इंदौर

उज्जैन

ये भी पढ़ें:JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

Exit mobile version