CM Forms Kisan Samvad Committee Gathan: मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का प्रदर्शन जारी है. बीते रोज मंगलवार को किसानों ने अपनी मांगो को लेकर सीएम आवास के घेराव की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने करीब 2 से 3 हजार किसानों को आरआरएल तिराहा के पास रोक दिया. आज यानी 29 जुलाई को किसानों का समूह बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के पास तक पहुंच गया है.
किसानों से संवाद के लिए बनेगी कमेटी-CM
इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के इस आंदोलन के लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आगे कहा ‘किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी संकल्प के साथ वर्ष 2026 को पूरे प्रदेश में ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है. किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं. उनके मुद्दों के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो किसानों से सीधे संवाद कर उनकी बात सुनेगी.’
किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ वर्ष 2026 को पूरे प्रदेश में 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उनके मुद्दों के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो किसानों… pic.twitter.com/7AY1JT9l3S
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 29, 2026
CM ने आगे कहा ‘कल राज्य के कृषि मंत्री ने किसानों से चर्चा की थी और आज भी मंत्री एवं संबंधित अधिकारी संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे. सरकार किसानों के हित में आने वाले प्रत्येक सकारात्मक सुझाव का स्वागत करती है.’
ये लोग करेंगे किसानों से संवाद
मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना , कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, राकेश सिंह और अधिकारियों का दल किसानों से संवाद करेगा. सीएम द्वारा गठित की गई इस विशेष समिति की आज महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. बैठक में पहले अधिकारी किसानों की मांगों और वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुति देंगे,जिसके बाद समिति के मंत्री किसानों से संवाद करेंगे. ये समिति किसानों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी.
ऐदल सिंह कंसाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिठ्ठी
इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक चिठ्ठी भी लिखी है. इस चिठ्ठी में उन्होंने मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया कि राज्य में 14 मई से 3 जुलाई 2026 के बीच करीब 8.06 लाख मीट्रिक टन मूंग का उत्पादन हुआ है, जबकि फिलहाल 4.54 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया गया . उनका कहना है कि मौजूदा लक्ष्य के कारण बड़ी संख्या में किसान MSP का लाभ नहीं ले पाएंगे.
ये भी पढ़ेंः महाकाल अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, सप्ताह में दो दिन श्रद्धालुओं को परोसी जाएंगी खास डिशेज
