Vistaar NEWS

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों का इंतजार खत्म! सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे 40वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500 रुपये

Ladli Behna Yojana 40th installment

आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना कि 40वीं किस्त

Ladli Behna Yojana 40th installment: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 13 सितंबर को प्रदेश की पात्र लाडली बहनों के खाते में 40वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे. सीएम मोहन यादव रविवार को आगर-मालवा के कार्यक्रम में शामिल होंगे और मंच से DBT के माध्यम से हर पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये की राशि भेजेंगे.

1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएगी राशि

लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त के तहत मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएगे. इस योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में 65,395 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है.

अगले 5 साल तक मिलती रहेगी राशि

लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक और राहत की खबर है. सरकार ने योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने को मंजूरी दी है. यानी पत्र महिलाओं को आगे भी योजना का लाभ मिलता रहेगा. फिलहाल हर महीने 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं. आने वाले समय में इस राशि को बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-Ladli Behna 40th Installment: लाडली बहनाें के खाते में इस दिन आएगा 40वीं किस्‍त का पैसा! जानिए कैसे चेक करें अपना नाम

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

Exit mobile version