Vistaar NEWS

MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ, CM बोले- 28,200 करोड़ का निवेश आया; भोपाल-इंदौर में 4 और 3 लाख वर्गफीट के IT पार्क बनेंगे

Chief Minister Dr. Mohan Yadav at the MP Tech Growth Conclave 3.0.

MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव.

MP Tech Growth Conclave: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ किया. इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर सेक्टर को बढ़ाने पर रहा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश और विदेशों से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों औ निवेशकों से संवाद किया.

स्पेन की कंपनी एक गीगा बाइट का डेटा सेंटर बना रही

मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा, ‘मध्य प्रदेश ने पिछले दो सालों में जो छलांग लगाई है. वो अद्भुत है. स्पेन, कनाडा, अमेरिका, यूके, जापान और दक्षिण कोरिया की बड़ीबड़ी कंपनियों ने एफडीआई के जरिए प्रदेश में ₹28,200 करोड़ से अधिक का निवेश किया है.

अभी स्पेन की कंपनी सबमर टेक्नॉलजी वालों ने निवेश किया है. मुझे याद है बार्सिलोना 2025 में जब आपके यहां गए थे. आपने एक गीगा बाइट डेटा सेंटर के लिए एमओयू किया था. उस वक्त मुझे लगा था कहीं ज्यादा तो नहीं हो गया, लेकिन एक साल में ही अब वो धरातल पर उतरने जा रहा है. हम बड़े से बड़े और छोटे से छोटे निवेशकों के लिए समान रूप से अवसर उपलब्ध करवाने के लिए तैयार हैं.

भोपाल में 4 लाख और इंदौर में 3 लाख वर्गफीट IT पार्क बनेंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल और इंदौर में 4 लाख और 3 लाख वर्गफीट आईटी पार्क स्थापित करने का ऐलान किया है. सीएम ने कहा, ‘इंदौर आईटी पार्क सुपर कॉरिडोर में 3 लाख वर्गफीट वाला डेवलपमेंट किया जाएगा. जीससीएस आईटी डिजिटल सेवा कंपनियों को विश्वस्तरीय सेवाओं की योजना देने की प्लानिंग हैं. मैं सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी घोषणा कर रहा हूं. सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं प्लग एंड प्ले सुविधाओं के माध्यम से प्रदेश में टेक उद्योगों को विश्वस्तरीय अवसंरचना उपलब्ध कराई जाएगी

भोपाल में चार लाख वर्गफीट का बड़ा आईटी पार्क बनाया जाएगा. एआई से लेकर सभी सेक्टर में नवाचार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: इंदौर से शुरू होगी जीतू पटवारी की 200KM की साइकिल यात्रा, भोपाल तक हर जिले से जुड़ेंगे 500 साइकिल यात्री

Exit mobile version