Vistaar NEWS

मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई, फिर भी नहीं थमा बारिश का दौर, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather

मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में इस साल मानसून ने औपचारिक रूप से विदाई ले ली है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है. खास तौर पर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पिछले 7 दिनों से लगातार बादल बरस रहे हैं. लोगों को लग रहा था कि मानसून की विदाई के बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है.

प्रदेश में नया वेदर सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है. इस सिस्टम के असर से प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर का नाम शामिल है.विभाग का कहना है कि इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

MP में 3 साल में खत्म होगा ड्रग्स नेटवर्क, तस्करों की 446 करोड़ की संपत्ति अटैच, कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग समितियां

गरज-चमक की भी संभावना

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अरब सागर से आ रही नमी के कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. इसके अलावा एक चक्रवाती घेरा भी बना हुआ है, जो बारिश की वजह बन रहा है.

विभाग के अनुसार अक्टूबर के महीने में इस तरह की बारिश को पोस्ट मानसून बारिश कहा जाता है और यह सामान्य प्रक्रिया है.आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम बदलने की संभावना है. राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी बादल छाए रह सकते हैं. फिलहाल पश्चिमी जिलों में अलर्ट को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है.

Exit mobile version