Vistaar NEWS

MP Weather: एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, भोपाल-उज्जैन समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

MP Weather

फाइल फोटो

MP Weather Heavy Rain Alert: बीते हफ्ते 3-4 दिनों के ब्रेक के बाद मध्य प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. 11 सिंतबर को प्रदेश कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है. मौसम विभाग विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव होने के कारण प्रदेश में एक बार फिर से मॉनसूनी गतिविधियां बढ़ गई हैं. आईएमडी ने आज भी प्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है.

कैसा रहेगा भोपाल का मौसम

बीते दिन यानी 11 सितंबर को राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली. आज भी भोपाल में बादलों की आवाजाही से कई जगहों पर तेज और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान भोपाल का तापमान 24°C से 29°C के आसपास रहने का अनुमान है.

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, बड़वानी, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और देवास जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण यह मानसूनी गतिविधि बढ़ी है.

शुक्रवार को हुई बारिश

प्रदेश के कई इलाकों में पिछले तीन-चार दिन से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई थी. शुक्रवार को बारिश शुरू होने के बाद मौसम बदला और लोगों को राहत मिली. दमोह में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया. खंडवा में भी दोपहर में पहले तेज हवा चली और इसके बाद बारिश हुई. टीकमगढ़ में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया.

पिछले 24 घंटों के दौरान रीवा संभाग के जिलों में मानसून पूरी तरह मेहरबान रहा. शहडोल संभाग में भी कुछ स्थानों पर पानी बरसा, जबकि उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग के कुछ इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं.

MP News: शिवपुरी में शराब दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस-आबकारी टीम पर हमले में सरपंच समेत 15 गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

Exit mobile version