Vistaar NEWS

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में झमाझम बारिश! IMD ने 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

MP Weather Today

फाइल फोटो

MP Weather Update: भोपाल और राजधानी से सटे इलाकों में पिछले करीब 4 से 5 दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश में मानसून का सबसे मजबूत सिस्टम सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर और खंडवा समेत की जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रायसेन, उज्जैन, सीहोर, इंदौर, देवास और रतलाम में भी तेज बारिश की संभावना जताई है.

भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?

भोपाल में रविवार सुबह तक आसमान में बादल रहने, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है.

इन जिलों में भी बारिश का संभावना

इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी आंधी, बिजली और बारिश का दौर जारी रह सकता है

3 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

3 अगस्त को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूरे प्रदेश में गरज-चमक (Thunderstorm/Lightning) और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें:‘मैं बहुत शर्मिंदा हूं…’, PM मोदी को गाल‍ियां देने वाली लड़की का वीड‍ियो आया सामने, क्‍या-क्‍या कहा?

Exit mobile version