Vistaar NEWS

20 जुलाई से शुरू होगा MP विधानसभा का मानसून सत्र, नरेंद्र सिंह तोमर बोले- सार्थक संवाद और अनुशासन रहेगा प्राथमिकता

MP-Vidhansabha

एमपी विधानसभा (फोटो- सोशल मीडिया)

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सदन की कार्यवाही अनुशासन, मर्यादा और सार्थक संवाद के साथ संचालित करने का प्रयास रहेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दल लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए जनता के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करेंगे.

‘सदन की पहचान अनुशासित और मर्यादित रही है’

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा की पहचान हमेशा अनुशासित और मर्यादित सदन के रूप में रही है. उनकी कोशिश रहेगी कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिले. हालांकि सदन के समय की सीमाएं होती हैं, इसलिए उसी के अनुरूप सभी को बोलने का समय दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि इस बार के सत्र में अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधेयक भी सदन में लाए जाएंगे, जिन पर चर्चा के बाद उन्हें पारित कराया जाएगा.

अनुपूरक बजट, विधेयकों समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सत्र की अवधि केवल पांच दिन होने के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सामान्य रूप से वर्षाकालीन सत्र इसी अवधि का होता है. महत्वपूर्ण बात यह है कि उपलब्ध समय का प्रभावी उपयोग हो और जितना अधिक संभव हो, उतना कामकाज संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि सदन के कामकाज की समीक्षा समय-समय पर की जाती है और आवश्यकता के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं.

विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर सरकार और विपक्ष के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का मंच बनेगा. इस दौरान अनुपूरक बजट, विधेयकों और जनहित से जुड़े विषयों चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी की साइक्लोथॉन यात्रा में पहुंच गए जेबकतरे! देवास में कांग्रेस नेता की जेब से 25 हजार चोरी

Exit mobile version