Vistaar NEWS

NEET UG Rank List: एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए रैंक लिस्ट जारी, टॉप-10 में आने के लिए चाहिए थे इतने मार्क्स

NEET UG Rank List

फाइल फोटो

NEET UG Rank List: डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन, मध्य प्रदेश ने NEET UG 2026 के तहत 85 प्रतिशत स्टेट कोटा MBBS और BDS सीटों पर प्रवेश के लिए राज्य मेरिट सूची जारी कर दी है. इस मैरिट सूची में 17,093 नीट-योग्य अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है. लिस्ट के अनुसार जबलपुर के आर्यमन सोलंकी 696 अंकों के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहे हैं, जबकि सार्थक साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया है.

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं लिस्ट

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर मेरिट सूची देख और डाउलोड कर सकते हैं. डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन, द्वारा जारी इस लिस्ट में उम्मीदवार की स्टेट रैंक, ऑल इंडिया रैंक, रोल नंबर, नाम, जेंडर और NEET UG स्कोर दिया गया है. इस लिस्ट के आधार पर क्वालीफाइड उम्मीदवार ही स्टेट कोटा की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए दाखिले के पात्र होंगे.

कैसे डाउनलोड करें रैंक सूची?

  1. सबसे पहले DME मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं.

2. होमपेज पर ‘MP State Combined UG Counselling 2026’ सेक्शन पर क्लिक करें.

3. अब ‘State Merit List of Registered Candidates 2026’ लिंक पर क्लिक करें.

4. मेरिट लिस्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.

5. PDF में अपना नाम या रोल नंबर खोजें.

एकमात्र महिला उम्मीदवार

एमपी नीट यूजी 2026 की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 7 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 2 ओबीसी और 1 एसटी वर्ग से हैं. हिलोर अजमेरा 655 अंकों के साथ टॉप-10 में शामिल एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं और उनकी राज्य रैंक 7 है.

ये भी पढ़ेंः ‘तेल-गैस के नाम पर लोगों को डराया…’, US-Iran जंग के बीच पीएम मोदी का बयान

Exit mobile version