Vistaar NEWS

संजीवनी गर्ल्स हॉस्टल पर SDM की कार्रवाई, भोपाल में किचन में मिली गंदगी और सड़ी सब्जियां मिलीं; 7 दिन में नोटिस का जवाब मांगा

The SDM found filth in the kitchen of the Sanjeevani Girls' Hostel in Bhopal.

भोपाल के संजीवनी गर्ल्स हॉस्टल के किचन में एसडीएम को गंदगी मिली.

MP News: लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में प्रशासन अलर्ट हो गया है. लगातार शिक्षण संस्थानों और हॉस्टल में जिला प्रशासन चेकिंग कर रहा है. इसी क्रम में एसडीएम ने शहर के जाने माने संजीवनी गर्ल्स हॉस्टल में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान हॉस्टल के किचन में काफी गड़बड़ी पाई गई. जिसके बाद एसडीएम ने हॉस्टल संचलाक को नोटिस जारी किया है.

फंफूद लगे आलू और सड़ी हुई गाजर मिली

एसडीएम एलके खरे ने प्रशासनिक टीम के साथ संजीवनी गर्ल्स हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीएम हॉस्टल के किचन में पहुंची. जहां काफी अनियमितता पाई गई. जब एसडीएम खरे ने सब्जियां देखीं तो वे सड़ चुकी थीं. फंफूद लगे आलू मिले. बाकी सब्जियां भी सड़ चुकी थीं. इसके बाद उन्होंने हॉस्टल संचालक को फटकार लगाई.

7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

हॉस्टल के चिकन में कई सब्जियां सड़ी हुई थीं और उन पर फफूंदी लगी हुई थी. यह देखकर एसडीएम ने हॉस्टल संचालक को मौके पर बुलाया और नाराजगी जताते हुए कहा, ‘क्या आप खुद ऐसा खाना खा सकते हैं? फिर बच्चों को यह खाना कैसे परोसा जा रहा है?’

एसडीएम ने हॉस्टल संचालक को नोटिस जारी किया है. नोटिस का 7 दिनों में जवाब मांगा है. साथ ही संतोषजनक जवाब ना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

MP नगर के कई संस्थानों में हुई जांच

लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में 22 जून को आग लगने से 15 छात्रों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे. जिसके बाद भोपाल के एमपी नगर में लगातार जिला प्रशासन की टीम शैक्षणिक संस्थानों में फायर सेफ्टी को लेकर चेकिंग कर रही है. इस दौरान कई जगह अनियमितता मिलने पर कई संस्थानों को सील किया गया.

ये भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, पत्थर और लाठी-डंडे बरसाए; खंडवा में 8 से ज्यादा कर्मचारी घायल

Exit mobile version