Vistaar NEWS

ओरछा में BJP कार्यसमिति की बैठक का अंतिम दिन, CM मोहन यादव बोले-रामराजा मंदिर हमारी एतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव

ओरछा में चल रही बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है. बैठक के दूसरे दिन मुख्य रूप से ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई. इस बैठक शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ओरछा पहुंचे. धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचते ही उन्होंने राजराजा मंदिर में दर्शन किए और ओरछा का किला घूमा. इस दौरान उन्होंने ओरछा के रामराजा मंदिर को ऐतिहासिक बताया.

रामराजा मंदिर संस्कृति संपदा है- सीएम मोहन यादव

उनका मानना है कि यह मंदिर संस्कृति संपदा है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य पर्यटन निगम की तारीफ भी की है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि महाकाल महालोक के निर्माण के बाद उज्जैन की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

ओरछा बनेगा पर्यटन का अद्भुत केंद्र-सीएम मोहन यादव

सीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से इस क्षेत्र को पर्यटन का अद्भुत केंद्र बना रहे हैं. यहां के शासकों ने स्थापत्य कला का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है. यह कला हमें प्राचीन धरोहर और संस्कृति से जोड़े रखती है. सीएम ने कहा कि पहले एयर कंडीशनर नहीं होते थे फिर भी यहां के महल पूरे तरह से वातानुकूलित बने हैं. यह भवन गर्मी में ठंडी और ठंडी में गर्मी का एहसास कराते हैं.

बैठक का आज अंतिम दिन

गौरतलब है कि आज ओरछा में भाजपा कार्यसमिति की दूसरे और अंतिम दिन की बैठक की जा रही है. इस बैठक में हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं. बैठक के दूसरे दिन मुख्य रूप से ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर आधारित कार्यशाला आयोजित हुई. बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की.

ये भी पढ़ें:Rewa: मासूम के गले में फंसा पायल का टुकड़ा, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार फिर डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जिंदगी

Exit mobile version