Vistaar NEWS

भोपाल के चौराहे पर 31 घंटे की भूख हड़ताल पर क्यों बैठे कांग्रेस नेता पीसी शर्मा?

Congress leader PC Sharma hunger strike Bhopal

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा की भूख हड़ताल

PC Sharma Bhopal Master Plan Dharna: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मास्टर प्लान लागू करने को लेकर कांग्रेस ने सरकार खिलाफ आंदोलन की ऐलान किया है. पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भोपाल के मास्टर प्लान को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की और इसके लिए 31 घंटे के उपवास पर भी बैठ गए हैं. आज यानी 11 सितंबर से रोशनपुर चौहारे पर कांग्रेस दफ्तर के सामने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा धरने पर बैठे हैं.

भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

उन्होंने कहा “भाजपा लगभग 31 वर्षों से सत्ता में है, लेकिन उसने अभी तक भोपाल मास्टर प्लान को लागू नहीं किया है. जब कांग्रेस सरकार 15 महीने सत्ता में थी, तब मास्टर प्लान तैयार किया गया था, लेकिन उसे जारी नहीं किया गया. बीजेपी के नेताओं की जमीन फांसी हुई है इसलिए मास्टर प्लान को लागू नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि आम व्यापारी प्रदर्शन कर रहा है रहवासी परेशान है फिर भी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा. मैंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस 31 घंटे की भूख हड़ताल में शामिल होने की अपील की है.

कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

पीसी शर्मा के नेतृत्व में होने वाले 31 घंटे के उपवास में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे. कांग्रेस के मुताबिक, 11 सितंबर को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा। इस दौरान राज्यपाल से भोपाल के मास्टर प्लान के मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया जाएगा.

सागर शराब कांड पर क्या बोले पीसी शर्मा

सागर में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद आरोपी के शार्ट एनकाउंटर पर भी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा ‘अगर पहले ही एनकाउंटर कर दिया होता तो 30 से 35 लोगों की मौत नहीं होती. जब इससे पहले गुजरात के बड़नगर में जहरीली शराब का मामला आया तो उसमें सरकार कार्रवाई करती तो अभी सागर शराब पीने की वजह से लोगों की मौत नहीं होती. सरकार के लोग मिले हुए हैं जिसकी वजह से जहरीली शराब बिकी और लोगों की पीने की वजह से मौत हुई.’

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में ब्रिक्स का पावर शो, आज पुतिन-पीएम मोदी की मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?

Exit mobile version